सिद्दरमैया बोले- कांग्रेस और JDS में फूट नहीं, हमारे सभी विधायक हैं साथ
सिद्दरमैया ने कहा कि वे लोग (भाजपा) सिर्फ 104 सीटें जीते हैं। उनके पास 112 सीटें नहीं हैं। उन लोगों के पास 104 से एक भी सीट ज्यादा नहीं है।
By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 06:49 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 06:49 PM (IST)
style="text-align: justify;">बेंगलुरु, प्रेट्र। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने कांग्रेस और जनता दल एस विधायकों में फूट की खबरों से इन्कार किया है। उनका कहना है कि शनिवार को प्रस्तावित फ्लोर टेस्ट (बहुमत परीक्षण) से पहले सभी विधायक हमारे साथ हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया है कि बेल्लारी के कांग्रेस विधायक आनंद सिंह को केंद्र सरकार ने पकड़ रखा है। वह केंद्र के कब्जे में हैं।
पूर्व सीएम ने शुक्रवार को प्रेट्र से बातचीत करते हुए उपरोक्त टिप्पणी की। बकौल सिद्दरमैया, 'वे लोग (भाजपा) सिर्फ 104 सीटें जीते हैं। उनके पास 112 सीटें नहीं हैं। उन लोगों के पास 104 से एक भी सीट ज्यादा नहीं है। दोनों निर्दलीय हमारे साथ चुनाव जीते हैं। कांग्रेस (78), जदएस (37), दो निर्दलीय (एक निर्दल+केपीजेपी) और एक बसपा को मिलाकर हमारी कुल संख्या 118 है। चूंकि कुमारस्वामी दो जगह से चुनाव जीते हैं, इसलिए हमारे पक्ष में कुल 117 विधायक हैं।'
कांग्रेस नेता के अनुसार, 'हम सभी एक साथ हैं। इसको लेकर हमारे बीच आपसी समझदारी है। इस सच्चाई के बावजूद कि भाजपा ने बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय नहीं मांगा, फिर भी राज्यपाल ने उन्हें इतने दिन का समय दिया। इसका कोई क्या मतलब निकालेगा?'

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें