Move to Jagran APP

मुझसे गलती हो सकती है, लेकिन बेईमानी नहीं कर सकता : शिवराज सिंह चौहान

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने व्यापम को घोटाला बताकर खूब दुष्प्रचार किया, लेकिन उसके सभी दावे झूठे निकल गए।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 11:45 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 12:38 AM (IST)
मुझसे गलती हो सकती है, लेकिन बेईमानी नहीं कर सकता : शिवराज सिंह चौहान
मुझसे गलती हो सकती है, लेकिन बेईमानी नहीं कर सकता : शिवराज सिंह चौहान

नईदुनिया, भोपाल। व्यापम घोटाले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर सफाई दी है। गुरुवार को भाजपा की 'कमल शक्ति' के ट्रेनिंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझसे गलती जरूर हो सकती है, लेकिन बेईमानी नहीं कर सकता।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने व्यापम को घोटाला बताकर खूब दुष्प्रचार किया, लेकिन उसके सभी दावे झूठे निकल गए।

गौरतलब है कि पिछले दिनों व्यापम घोटाले के आरोपी डॉ. जगदीश सागर की डायरी में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में गड़बडि़यों का सुबूत मिला है। इसके बाद कांग्रेस ने शिवराज सरकार को फिर कटघरे में खड़ा करना शुरू कर दिया है। शिवराज द्वारा प्रदेश की महिलाओं को लिखी जा रही चिठ्ठी पर कांग्रेस की आपत्ति को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मेरी बहनों के नाम लिखी चिठ्ठी भी गलत लगी। भाई-बहनों के बीच में बोलने वाली कांग्रेस कौन होती है?
उन्होंने कहा कि 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने पर फांसी की सजा का प्रावधान किया है, लेकिन बेटों को संस्कार देने होंगे कि वे बहनों की इज्जत करें। इसके लिए भी भाजपा एक विशेष अभियान चलाएगी। इसके साथ ही महिलाओं के हाथ में सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा पैसा जाए, इस पर भी हम काम कर रहे हैं।

'कमल शक्ति' क्लब वॉट्सएप पर ढाई लाख महिलाओं को जोड़ेगा 
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिला वोट बैंक पक्का करने के लिए भाजपा ने हर विधानसभा सीट पर 20 से 25 महिलाओं को 'कमल शक्ति' के रूप में तैयार किया है। मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार को इन महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें हर 'कमल शक्ति' को अपने क्षेत्र की कम से कम 50 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। यह महिलाएं क्षेत्र की 50 महिलाओं का एक वॉट्सएप ग्रुप 10 सितंबर तक तैयार करेंगी। इसके जरिये पूरे प्रदेश की करीब पांच हजार महिलाएं ढाई लाख से ज्यादा महिलाओं को जोड़ेंगी। खासतौर पर उन महिलाओं से जो भाजपा से अब तक नहीं जुड़ी हैं।
इस ग्रुप पर शिवराज सरकार की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को साझा कर चुनावों में पार्टी के लिए वोट मांगे जाएंगे। मुख्यमंत्री निवास पर हुए कार्यक्रम में हर विधानसभा से करीब 20 से 25 महिलाएं पहुंची थीं। इनको एक बैग में राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने वाले पंफलेट और अन्य सामग्रियां दी गई। 'कमल शक्ति' क्लब में शामिल महिला को अपने क्षेत्र की 50 महिलाओं को जोड़ने के साथ-साथ टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल भी करवाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.