Move to Jagran APP

CAA के समर्थन में भाजपा के जनजागरण अभियान का दूसरा चरण पूरा, 80 लाख घरों में दी दस्तक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सीएए पर सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिला है। झूठ और भ्रम फैलाकर समाज में द्वेष व अलगाव फैलाने वाले विपक्ष को जनता ने नकार दिया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 08:08 PM (IST)
CAA के समर्थन में भाजपा के जनजागरण अभियान का दूसरा चरण पूरा, 80 लाख घरों में दी दस्तक
CAA के समर्थन में भाजपा के जनजागरण अभियान का दूसरा चरण पूरा, 80 लाख घरों में दी दस्तक

लखनऊ, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान का दूसरा चरण सोमवार को संपन्न हो गया। 28 जनवरी, 2020 से आरंभ दूसरे चरण के अभियान के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं में उत्साह अधिक दिखा। 26 दिसंबर, 2019 से दो चरणों में चलाए गए अभियान के दौरान सीएए का समर्थन करने के लिए 80 लाख से अधिक परिवारों में संपर्क कर 90 लाख से अधिक मिस्डकॉल कराने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा घर-घर दस्तक देकर सीएए के पक्ष में पत्रक वितरण किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के फैसले पर आभार पत्र भी एकत्रित किए गए। 

loksabha election banner

अभियान समापन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सीएए पर सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिला है। झूठ और भ्रम फैलाकर समाज में द्वेष व अलगाव फैलाने वाले विपक्ष को जनता ने नकार दिया। सीएए के खिलाफ एक वर्ग को उकसाने की साजिश नाकाम हो गयी। शुरुआती दिनों में दिखी नाराजगी भी धीरे-धीरे खत्म हो गई। मुस्लिमों ने भी समर्थन में आना आरंभ किया था।

अभियान के सहप्रभारी व प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने बताया कि अभियान की कामयाबी विपक्ष का दुष्प्रचार बंद होने से सिद्ध होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने जनता को बरगलाने और भड़काने की हरसंभव कोशिश की, परंतु सीएए का सच सामने आने कामयाब न हो सकी। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रथम चरण में जन-जागरण अभियान प्रदेशभर में 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक चलाया गया था। अभियान के प्रथम चरण में संपर्क, संवाद, रैली व सभाओं सहित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित प्रमुख कार्यकताओं ने सीएए का सच आम लोगों को बताया।ट

विपक्ष का दुष्प्रचार खत्म करने के लिए बूथ से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक बैठकें व रैलियां आयोजित की गई। द्वितीय चरण के अभियान में लाखों परिवारों से संपर्क-संवाद स्थापित कर इस संशोधित कानून से लाखों दलित व पिछड़े वर्ग के लाखों शरणार्थियों को होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। पदयात्राओं, गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक और विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए जनता को जागरूक किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ दलित बस्तियों में भी फोकस किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.