Move to Jagran APP

भाजपा व कांग्रेस दोनों खोटे सिक्के, आम आदमी पार्टी को मौका दें: सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री व हिमाचल के आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों खोटे सिक्के हैं काफी समय से जनता मजबूरी में इनको चला रही है लेकिन इस बार दोनों को बदलकर आम आदमी पार्टी को मौका दें।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 29 May 2022 01:05 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2022 01:05 PM (IST)
भाजपा व कांग्रेस दोनों खोटे सिक्के, आम आदमी पार्टी को मौका दें: सत्येंद्र जैन
भाजपा व कांग्रेस दोनों खोटे सिक्के, आम आदमी पार्टी को मौका दें: सत्येंद्र जैन

सोलन, संवाद सहयोगी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री व हिमाचल के आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों खोटे सिक्के हैं, काफी समय से जनता मजबूरी में इनको चला रही है, लेकिन इस बार दोनों को बदलकर आम आदमी पार्टी को मौका दें। आज प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। कसौली क्षेत्र में तो स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री डा. सैजल का यह विधानसभा क्षेत्र है।

loksabha election banner

सत्येंद्र जैन ने कसौली के धर्मपुर में लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनते ही हर उस समस्या का समाधान किया जाएगा, जिससे आमजन त्रस्त है। नशा माफिया, भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की प्रतिबद्धता जताई। एक सवाल पर कहा कि किसी भी विधायक को तीन हजार यूनिट निश्शुल्क बिजली हर माह मिलती है। यदि हम लोगों को 300 यूनिट बिजली निश्शुल्क दें तो इसमें बुराई क्या है। लोगों के टैक्स का पैसा लोगों पर लगे न कि नेताओं पर। मैंने सुना है कि इनकी सरकारों में कोई फाइल बिना टायर लगे आगे नहीं बढ़ती, जिससे लोग परेशान हैं। पांच साल में प्रदेश सरकार ने जनहित के मुद्दों पर कभी ध्यान नहीं दिया। प्रदेश में कभी पुलिस भर्ती पेपर, कभी जेओए आइटी पेपर तो कभी कंडक्टर भर्ती का पेपर लीक हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से लेकर भाजपा के तमाम मंत्री चुनावी वर्ष में जगह-जगह जाकर शिलान्यास व उद्घाटन पट्टिकाएं लगाने में व्यस्त हैं। इस दौरान लोगों ने स्थानीय नेताओं के समर्थन में नारेबाजी भी की। हालांकि जैन ने कसौली में हमारा उम्मीदवार झाड़ू कहकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

दिल्ली की तर्ज पर बनाए जाएंगे खेल मैदान

सत्येंद्र जैन ने कहा कि हिमाचल में मूलभूत सुविधाओं की कमी है, जिससे युवा खेल क्षेत्र में भी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। हमारी सरकार बनते ही दिल्ली की तरह हिमाचल में खेल मैदान और कांप्लेक्स बनाए जाएंगे। बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए उद्योग और पर्यटन क्षेत्र में नई नई संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इस दौरान कसौली से आम आदमी पार्टी के नेता हरमेल धीमान, जगदीश पंवर, कसौली के अध्यक्ष चेतन कंडारा, प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.