Move to Jagran APP

Rajasthan: सतीश पूनिया बोले, राजस्थान कांग्रेस के बहादुरशाह जफर साबित होंगे सीएम अशोक गहलोत

Satish Poonia सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में कांग्रेस के बहादुर शाह जफर साबित होंगे। जोधपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए सतीश पूनिया ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री गहलोत को खूब खरी-खरी कही।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 04:56 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 04:56 PM (IST)
Rajasthan: सतीश पूनिया बोले, राजस्थान कांग्रेस के बहादुरशाह जफर साबित होंगे सीएम अशोक गहलोत
जोधपुर में सतीश पूनिया ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा।

जोधपुर, संवाद सूत्र। Satish Poonia: राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में कांग्रेस के बहादुर शाह जफर साबित होंगे। जोधपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए सतीश पूनिया ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री गहलोत को खूब खरी-खरी कही। प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति और महिला और दलित वर्गों के साथ हो रहे उत्पीड़न को केंद्रित कर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अशोक गहलोत पर उन्हीं के गृह नगर में जमकर निशाना साधा। अपने दो दिन के दौरे पर जोधपुर आए सतीश पूनिया ने करौली के सपोटरा में मंदिर के पुजारी के साथ हुई घटना को अमानवीय करार दिया और उन्होंने सरकार की बढ़ते अपराध पर लगातार हो रही चुप्पी को खतरनाक बताया।

loksabha election banner

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर क्षेत्र में नाबालिग से हुए दुष्कर्म मामले सहित अन्य स्थानों पर हुए दलितों पर अत्याचार और महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर पानी सर से ऊपर जाने की बात कही। राजस्थान में कांग्रेस के पतन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बहादुरशाह जफर की संज्ञा दे डाली। उन्होंने अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को अपने शासनकाल में एक भी योग्य व्यक्ति नहीं मिला, जो कि गृह मंत्री का पदभार संभाल सके। मुख्यमंत्री अपने आकाओं को खुश करने के लिए अनाप-शनाप बयान जारी कर रहे हैं, लेकिन उनके खुद के प्रदेश में उनकी सरकार और उनके स्वयं के गृह मंत्री रहते हुए अपराधों के प्रति नीति व नियत स्पष्ट नहीं है। ऐसे में प्रदेश क्राइम कैपिटल बनता जा रहा है।

अपराधों का संक्रमण कोरोना से भी ज्यादा

जोधपुर में डॉक्टर सतीश पूनिया ने कोरोना के साथ प्रदेश में बढ़ रहे अपराध की तुलना करते हुए अपराधों के संक्रमण को कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रदेश में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है ,वह स्थिति चिंताजनक है। सरकार की चुप्पी का हिसाब जनता करेगी। उन्होंने जनता के समर्थन से सरकार को चेताने की बात कही। सतीश पूनिया ने बाड़मेर दुष्कर्म केस की बालिका के पुनर्वास संबंधी मामले में सरकार से सवाल किए। उन्होंने कहा कि अपराधों से प्रभावित दलित, उत्पीड़ित और महिला अत्याचारों के शिकार लोगों के लिए सरकार ने क्या कार्रवाई की। पीड़ित परिवारों के उत्थान के लिए उनके पुनर्वास के लिए क्या कार्य किए, इसका सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने सरकार से व्हाइट पेपर पब्लिश करने की मांग की है।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के हाथ मिले, दिल नहीं

कांग्रेस में मुख्यमंत्री गहलोत और उपमुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट के बीच हुए सियासी घमासान पर पूनिया ने कहा कि दोनों ने हाथ जरूर मिलाए हैं, लेकिन उनके दिल अभी तक नहीं मिले हैं। कांग्रेस के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अभी तक एक बार भी कांग्रेस के दोनों नेताओं ने एक साथ मंच साझा नहीं किया है। बीते दिन जोधपुर में भाजपा के दिग्गज जसवंत सिंह के श्रद्धांजलि सभा में सचिन पायलट के जोधपुर आगमन के बहाने शक्ति प्रदर्शन के किए जाने के सवाल पर पूनिया ने कहा कि दोनों में गतिरोध अभी भी जारी है, जो कि कांग्रेस के पतन पर ही समाप्त होगा। उन्होंने आगामी निगम चुनावो में जोधपुर में पूर्व निगम बोर्ड द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर पुनः दोनों निगम क्षेत्रों में भाजपा का बोर्ड बनने का दावा किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.