Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे राजभवन, राज्यपाल को दी उन्नाव कांड की जानकारी

अखिलेश यादव ने उन्नाव दुष्कर्म कांड पीड़िता के साथ हुए हादसे की जानकारी राजभवन पहुंचकर राज्यपाल की दी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 12:49 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 02:26 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे राजभवन, राज्यपाल को दी उन्नाव कांड की जानकारी
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे राजभवन, राज्यपाल को दी उन्नाव कांड की जानकारी

लखनऊ, जेएनएन। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अखिलेश यादव ने उन्नाव दुष्कर्म कांड पीड़िता के साथ हुए हादसे की जानकारी राज्यपाल की दी।

loksabha election banner

राज्यपाल से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उन्नाव दुष्कर्म कांड पीड़िता का परिवार बहुत दुखी है। पीड़िता का परिवार शासन-प्रशासन पर भरोसा नहीं कर पा रहा है। परिवार को पहले दिन से लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने तक संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का परिवार न्याय चाहता है। उम्मीद है कि सरकार न्याय देगी। पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाएगी। अखिलेश ने बताया कि राज्यपाल को आजम खां के मुद्दे पर भी ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अखिलेश के साथ राजेन्द्र चौधरी और अहमद हसन भी मौजूद रहे।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केजीएमयू पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता का हाल जाना और परिवारीजन को मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने पीड़ित लोगों को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनको न्याय दिलाने की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने पार्टी की तरफ से पीड़िता के इलाज के लिए 10 लाख का चेक भी दिया। पीड़िता के वकील के इलाज के लिए भी 5 लाख रुपये की मदद की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला भी बोला था। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के लखनऊ प्रवास के दिन ही यह घटना घटी। मुख्यमंत्री भरोसे लायक नहीं है। सरकार को सब कुछ पता है लेकिन पीडि़ता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से घटना के तार जोड़ते हुए कहा कि जेल में बंद विधायक को प्रदेश से बाहर किसी जेल में भेजा जाए।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.