सपा ने वाराणसी, गोरखपुर और जौनपुर समेत सात जिलाध्यक्ष और दो शहर अध्यक्ष किए घोषित
सपा ने महोबा बांदा फतेहपुर वाराणसी जौनपुर गोरखपुर व संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष और बरेली व गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिये हैं।
लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को सात जिलाध्यक्ष और दो महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिए। इनमें महोबा, बांदा, फतेहपुर, वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर व संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष और बरेली व गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष शामिल हैं।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सोमवार को महोबा में प्राण सिंह, बांदा में विजय करन, फतेहपुर में विपिन सिंह, वाराणसी में सुजीत यादव, जौनपुर में लाल बहादुर, गोरखपुर में नगीना साहनी व संत कबीर नगर में गौहर अली को जिलाध्यक्ष बनाया है। बरेली में शमीम सुल्तानी व गाजियाबाद में राहुल चौधरी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बांदा में आमिर खां मन्नी को समाजवादी युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाया है।
लौटन राम बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी ने बलिया के चौधरी लौटन राम निषाद को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अखिलेश यादव की हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने निषाद को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नामित कर दिया है।