साध्वी प्राची ने कहा, लव जिहादियों को चौराहे पर दें फांसी
भाजपा नेत्री साध्वी प्राची बिसौली में लव जिहादियों पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि मथुरा में मंदिर में नमाज पढऩे की घटना एक बड़ी साजिश है। इसकी योगी सरकार को जांच करानी चाहिए। लव जिहाद की घटनाओं पर साध्वी प्राची ने कहा कि जिहादियों को चौराहे पर फांसी देना चाहिए
बदायूं, जेएनएन। भाजपा नेत्री साध्वी प्राची बिसौली में लव जिहादियों पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि मथुरा में मंदिर में नमाज पढऩे की घटना एक बड़ी साजिश है। इसकी योगी सरकार को जांच करानी चाहिए। लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं पर साध्वी प्राची ने कहा कि जिहादियों को चौराहे पर फांसी देना चाहिए। तभी इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी।
साध्वी प्राची ने अयोध्या से हरिद्वार जा रही थी। इस दौरान वह शहर में भी कुछ देर के लिए रुकी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में भाईचारे का संदेश देने वालों को अली में नहीं बल्कि बजरंगबली में भरोसा होने लगा है। यही वजह है कि मथुरा में नंद बाबा के मंदिर में आकर इन्हीं भाईचारे वालों ने नमाज अदा की। साध्वी प्राची ने कहा कि उन्हें बजरंगबली की गोद में बैठने की इतनी ही इच्छा है तो देश की मस्जिदों में बजरंगबली की स्थापना करें और नमाज अदा करें। उन्होंने ऐसे लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि वे भाइचारा ही चाहते हैं तो उन्हें जामा मस्जिद में हवन करने दिया जाए। लव जिहाद पर कड़ा प्रहार करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि देश में बेटियों की संख्या पहले से ही कम हैं। कुछ पेट में मारी जा रही हैं तो कुछ दहेज में जान गंवा रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा दुख की बात तो यह है कि ङ्क्षहदू बेटियां लव जिहादियों का शिकार हो रही हैं। जिहादी उन्हें प्रेम जाल में फंसा कर या तो धर्म परिवर्तन करा लेते हैं वरना उनकी हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि लव जिहादियों को चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्र्णेय, मनोज, सनवीर पाल आदि उपस्थित रहे।