Move to Jagran APP

Sachin Pilot: सांसद रीता बहुगुणा जोशी की सचिन पायलट को भाजपा में शामिल होने की सलाह

Sachin Pilot प्रयागराज से भारतीय जनता पाटी की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी काफी इंतजार के बाद सचिन पायलट तथा राजस्थान सरकार के बीच विवाद में कूद पड़ी हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 03:09 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 03:09 PM (IST)
Sachin Pilot: सांसद रीता बहुगुणा जोशी की सचिन पायलट को भाजपा में शामिल होने की सलाह
Sachin Pilot: सांसद रीता बहुगुणा जोशी की सचिन पायलट को भाजपा में शामिल होने की सलाह

लखनऊ, जेएनएन। लम्बे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहने वाले परिवार की डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलय को नेक सलाह दी है। प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने सचिन पायलट के कांग्रेस से विवाद में दखल दिया है।

prime article banner

प्रयागराज से भारतीय जनता पाटी की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी काफी इंतजार के बाद सचिन पायलट तथा राजस्थान सरकार के बीच विवाद में कूद पड़ी हैं। सचिन पायलट के खिलाफ प्रकरण में रीता बहुगुणा ने गांधी परिवार कर हमला बोला है। इसके साथ ही सचिव पायलट को भाजपा में शामिल होने की सलाह भी दी है। उनका कहना है कि राहुल गांधी में लीडरशिप की योग्यता नहीं है और प्रियंका वाड्रा उनसे भी कमजोर साबित हो रही हैं। कांग्रेस के पूरे फैसले गांधी परिवार के तीन सदस्य ही लेते हैं। यह तीनों पार्टी नेताओं की योग्यता को पसंद करने के बजाय सिर्फ चाटुकारों को तरजीह देते हैं, इसलिए कांग्रेस में इन दिनों भगदड़ सी मची हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि पहले उनके जैसे बुजुर्ग नेताओं ने पार्टी छोड़ी और अब युवा नेता कांग्रेस को छोड़कर तेजी से भाग रहे हैं। सचिन पायलट ने अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस में बगावत की है और यह उनके लिए बेहद जरूरी हो गया था। रीता जोशी ने सचिन पायलट को भाजपा में शामिल होने की भी ऑफर दिया है।

रीता बहुगुणा जोशी भी पहले कांग्रेस की कद्दावर नेता थीं। वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से विधायक भी थी। 20 अक्टूबर 2016 को उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं रीता बहुगुणा जोशी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभाल चुकी हैं। पार्टी में गांधी परिवार के बढ़ते हस्तक्षेप के कारण रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस को छोडऩे का बड़ा कदम उठाया था। रीता बहुगुणा जोशी यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके हेमवंती नंदन बहुगुणा की बेटी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके विजय बहुगुणा की बहन हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.