Move to Jagran APP

मोहन भागवत पांच दिनों के प्रवास पर रांची में, संघ समागम का हिस्‍सा बनेंगे RSS सरसंघचालक

डॉ. मोहन मधुकर भागवत पांच दिनों के दौरे पर बुधवार को रांची पहुंचेंगे। 20 फरवरी को रांची महानगर की ओर से आयोजित संघ समागम में वे पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 07:48 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 07:50 PM (IST)
मोहन भागवत पांच दिनों के प्रवास पर रांची में, संघ समागम का हिस्‍सा बनेंगे RSS सरसंघचालक
मोहन भागवत पांच दिनों के प्रवास पर रांची में, संघ समागम का हिस्‍सा बनेंगे RSS सरसंघचालक

रांची, जासं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन मधुकर भागवत पांच दिनों के दौरे पर बुधवार को रांची पहुंचेंगे। 20 फरवरी को रांची महानगर की ओर से आयोजित संघ समागम में वे पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। उसके बाद उत्तर पूर्व क्षेत्र, झारखंड एवं बिहार के संघ के अधिकारियों के साथ अलग-अलग विषयों पर बैठक करेंगे। बैठक में शाखा विस्तार, ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण, गो सेवा आदि विषयों सहित देश व राज्य की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हो सकती है।

loksabha election banner

संगठनात्मक दृष्टि से संघ प्रमुख का यह दौरा प्रति वर्ष क्षेत्र के अनुसार होता है। उत्तर पूर्व क्षेत्र (झारखंड व बिहार) में तीन प्रांत होने के कारण तीन वर्ष पर झारखंड में उनका यह दौरा हो रहा है। पिछली बार वे जमशेदपुर आए थे। संरसंघचाालक 23 फरवरी को रांची से देवघर के लिए रवाना होंगे। मोरहाबादी स्थित डॉ. रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले इस संघ समागम में बिना प्रवेशपत्र के किन्हीं को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सुबह में 7.15 के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर बाहर की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय अद्र्धसैनिक बल के हवाले रहेगी। 7.30 बजे संघ प्रमुख के आगमन के साथ ही कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा। इस अवसर पर स्वयंसेवकों की ओर से शारीरिक एवं गीत का प्रदर्शन भी होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.