Move to Jagran APP

चुनावी महाभारत में रोहतक बना 'कुरुक्षेत्र', भाजपा व कांग्रेस नेताआें पर FIR से माहौल गर्माया

Lok Sabha Election 2019 में मतदान के बाद हरियाणा के रोहतक में माहौल गर्मा गया है। इस चुनावी महाभारत में रोहतक ने कुरुक्षेत्र का रूप ले लिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 16 May 2019 11:27 AM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 11:29 AM (IST)
चुनावी महाभारत में रोहतक बना 'कुरुक्षेत्र', भाजपा व कांग्रेस नेताआें पर FIR से माहौल गर्माया
चुनावी महाभारत में रोहतक बना 'कुरुक्षेत्र', भाजपा व कांग्रेस नेताआें पर FIR से माहौल गर्माया

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा के चुनावी महाभारत में रोहतक लोकसभा सीट 'कुरुक्षेत्र' बन गया है। यहां 12 मई को हुआ मतदान विवादों में आ गया है। दोनों दलों के नेताओं के विरुद्ध दो दर्जन से अधिक एफआइआर दर्ज होने के बाद अब चुनाव नतीजों के दिन उनके समर्थकों में टकराव की आशंका है। यहां हरियाणा के राज्‍यमंत्री मनीष ग्रोवर और कांग्रेस नेता बीबी बत्रा के खिलाफ भी एफअारआइ दर्ज किए गए हैं। इस सीट से तीन बार सांसद रह चुके दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, जबकि भाजपा ने सोनीपत व करनाल से तीन बार ही सांसद रह चुके कांग्रेस की पृष्ठभूमि वाले डाॅ. अरविंद शर्मा को खड़ा किया। कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए रोहतक का चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है।

loksabha election banner

विवादों में आया रोहतक का चुनावी मुकाबला, अब तक हो चुकी दो दर्जन से ज्यादा एफआइआर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर के बावजूद 2014 में रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव जीते थे। तभी से रोहतक भाजपा के टारगेट पर है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ फतेह करने के लिए भाजपा लंबे समय से रणनीति बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव के दौरान यहां रैलियां भी की। मतदान की तारीख नजदीक आने तक पूरा चुनाव जाट और गैर जाट में बंट गया। राज्य में भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए जाट आरक्षण आंदोलन का केंद्र बिंदु रोहतक ही रहा है।

मनीष ग्रोवर व बीबी बत्रा के खिलाफ एफआइआर के बाद समर्थकों के भिडऩे की आशंका

जाट आरक्षण आंदोलन के बाद रोहतक के रिजल्ट पर सभी की निगाह टिकी हुई है। भाजपा ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बनाकर लड़ा तो कांग्रेस खासकर हुड्डा परिवार ने पगड़ी की इज्जत से जोड़कर चुनावी रण में ताल ठोंकी। मतदान के दिन भी रोहतक में माहौल खराब करने की कोशिश हुई।

सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर और कांग्रेस के पूर्व विधायक बीबी बत्रा के बीच चुनाव बूथ में घुसने को लेकर बहसबाजी हुई। इसी दिन पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राकेश लोहार को गिरफ्तार किया। बिना नंबर की दो गाडिय़ां, 15 कारतूस और दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद माना जाने लगा कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग पहुंची तो रोहतक पुलिस ने मंगलवार देर रात को राज्‍य मंत्री मनीष ग्रोवर तथा पूर्व विधायक बीबी बत्रा समेत 25 लोगों के खिलाफ मतदान के दिन पोलिंग बूथ में अवैध रूप से घुसने की भादसं की धारा 188 में एफआइआर दर्ज की। वीडियो के जरिये बाकी लोगों की पहचान की जा रही है। राच्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाए तो कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने बूथ कैप्चरिंग की कोशिश के आरोप लगाते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग में राच्य मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ शिकायत दी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) जारी नहीं किए जाने के गंभीर आरोप जड़े, जिनके आधार पर ड्यूटी पर तैनात कोई भी कर्मचारी अपनी वोट डाल सकता है। मनीष ग्रोवर व बीबी बत्रा के विरुद्ध एफआइआर दर्ज होने के बाद अब दोनों के समर्थक हालांकि एक दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं, मगर डीजीपी मनोज यादव ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रोहतक पुलिस को अलर्ट कर दिया है। मतगणना के दिन यहां सबसे अधिक पुलिस फोर्स लगाए जाने के संकेत हैं।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर चप्पल फेंकने वाली महिला पर भी रोहतक में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो में उन्हें काले झंडे दिखाने वाली महिलाओं की तरफ से भी कांग्रेसियों द्वारा मारपीट करने की एफआइआर दर्ज कराई गई है। कुल मिलाकर रोहतक के रण में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां किसी भी समय स्थिति बेकाबू हो सकती है, जिससे निपटने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

 -------

'' केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की भाजपा सरकार के अच्छे कार्यों तथा जनकल्याणकारी फैसलों की बदौलत हरियाणा में भाजपा सभी दस सीटें जीतने जा रही है। कांग्रेसी इससे बौखलाहट में हैं। भाजपा हरियाणा में रोहतक और सोनीपत लोकसभा सीटें अवश्य जीतेगी।

                                                                                                 - मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा।

-------

'' भाजपा नहीं चाहती कि हरियाणा में भाईचारा बना रहे। अमन चैन बरकरार रहे। माहौल खराब करने की कई बार कोशिश हुई। रोहतक में कर्मचारियों को वोट डालने से रोका गया। कई स्थानों पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश हुई। सोशल मीडिया पर ईवीएम खुले में दिखाई दे रही हैं। कुछ भी गड़बड़ संभव है। कांग्रेस राज्य में रोहतक और सोनीपत समेत नौ लोकसभा सीटें जीतेगी।

                                                                                                      - भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.