Move to Jagran APP

झारखंड राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा का दावा, दरक रहा भाजपा का कुनबा

झारखंड राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी का दावा है कि भाजपा की नीतियों से उनके आधार वोटर खिसक रहे हैं।

By Edited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 03:14 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 03:47 PM (IST)
झारखंड राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा का दावा, दरक रहा भाजपा का कुनबा
झारखंड राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा का दावा, दरक रहा भाजपा का कुनबा

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी का दावा है कि भाजपा की नीतियों से उनके अपने ही कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाजपा का कुनबा धीरे-धीरे दरक रहा है। 2019 केचुनाव में जनता के साथ-साथ उनके अपने ही कार्यकर्ता उनका हिसाब लगा देंगे। रविवार को रांची में आयोजित राजद राज्य परिषद की बैठक के बाद वहां मीडिया से मुखातिब थीं। इस दौरान भाजपा नेता बलवंत यादव ने अपने सैकड़ों सर्मथकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभावार संगठनात्मक तैयारी का जायजा लिया। सदस्यता अभियान के साथ-साथ बूथ कमेटी पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है। चार वषरें में यह प्रमाणित हो गया है कि भाजपा की सरकार गाव, गरीब और किसानों की नहीं बल्कि चंद पूंजीपतियों की है। जनता जब सरकार से चुनाव में किए गए वादों का हिसाब मागती है तो सरकार भविष्य के लिए बड़े-बड़े वादे लेकर खड़ी हो जाती है। उन्होंने राज्य परिषद् के सदस्यों को सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभी पार्टी का जिलावार सम्मलेन चल रहा है, इसके बाद विधानसभावार सम्मलेन किया जाएगा। नवंबर महीने में राची में महारैली का आयोजन होगा।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में गठबंधन होगा, यह तय है। राजद शुरू से ही इसका पक्षधर रहा है। अलबत्ता किसे कितनी सीटें मिलेंगी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इसका फैसला करेंगे। संजय सिंह यादव, जनार्दन पासवान, मनोज कुमार, घूरन राम, रामचंद्र सिंह चेरो, आबो देवी, डा मनोज कुमार, आबिद अली, कैलाश यादव, मनोज कुमार पाडेय, अर्जुन यादव, हरीश श्रीवास्तव आदि ने बैठक में शिरकत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.