Move to Jagran APP

कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह बोलीं-काम में निरंतरता ही सफलता की कुंजी

Rebel Congress MLA Aditi Singh रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र में शानदार काम करने के कारण चर्चा में रहने वाली विधायक अदिति सिंह को उनके उकृष्ट कार्यों का सम्मान मिल रहा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 05:04 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 05:22 PM (IST)
कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह बोलीं-काम में निरंतरता ही सफलता की कुंजी
कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह बोलीं-काम में निरंतरता ही सफलता की कुंजी

राबयरेली, जेएनएन। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ काम करने वाली युवा विधायक अदिति सिंह को क्षेत्र में उनके काम के कारण सराहा जा रहा है। कांग्रेस से रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह को फेम इंडिया संस्था ने देश के पचास नामचीन विधायकों में शामिल किया है। इन 50 को 4123 विधायकों में से चुना गया है।

loksabha election banner

रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र में शानदार काम करने के कारण चर्चा में रहने वाली विधायक अदिति सिंह को उनके उकृष्ट कार्यों का सम्मान मिल रहा है। कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ काम करने के लिए पार्टी से निलंबित अदिति सिंह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। फेम इंडिया संस्था ने देश के 4123 विधायकों को के बीच सर्वे किया। इसके बाद 50 श्रेणियों में कार्यों को बांट कर परिणाम निकाले गए। जिनमें रायबरेली सदर विधानसभा से अदिति सिंह का भी चयन किया गया है।

रायबरेली सदर क्षेत्र में अदिति सिंह का फोकस यहां की मलिन बस्तियों के सुंदरीकरण के काम पर सबसे ज्यादा रहा। अपने कार्यकाल के कुछ महीनों में ही विधायक अदिति ने इन बस्तियों का कायाकल्प कर दिया। अदिति सिंह का कहना है कि चाहे चुनाव रहा हो या फिर को भी महामारी मैंने अपने कार्य क्षेत्र में निरंतर काम किया। उन्होंने कहा कि ऐसा भी नहीं है कि मैं कभी लगातार काम करती रही और कभी गायब हो गई। काम निरंतर होता रहा।

उन्होंने कहा कि इसी की बदौलत हमको यह उपलब्धि मिली। इसके लिए मैं जनता को धन्यवाद देती हूं। सब को पता है कि मेरे पापा पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह का आशीर्वाद सदा मेरे साथ है।

अदिति सिंह लम्बे समय से कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में शामिल रही हैं। पिछले साल से पार्टी की नीति के खिलाफ अदिति सिंह विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने पहुंची थीं। इसके बाद उन्हेंं पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। कश्मीर से धारा 370 हटाने के मसले पर भी अदिति ने कांग्रेस से अलग अपना पक्ष रखा था। इसके बाद कोरोना वॉरियर्स के लिए पीएम मोदी की अपील पर भी उन्होंने दीये जलाये थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.