UP: राज्यसभा सदस्य जफर इस्लाम ने कहा- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर काम रही भाजपा सरकार
राज्यसभा सदस्य जफर इस्लाम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उपचुनाव वाली सीटों का दौरा किया। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करती है। जमीन पर नारा आत्मसात होता दिख रहा है और हर समाज के लोग सरकार की नीतियों से जुड़े हैं।
लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का चुवावी क्षेत्रों में दौरे शुरू हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य डॉ. सईद जफर इस्लाम ने गुरुवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में उपचुनाव में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की।
लखनऊ पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा सदस्य डॉ. सईद जफर इस्लाम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सात उपचुनाव वाली सीटों का दौरा किया है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करती है। जमीन पर नारा आत्मसात होता दिख रहा है और हर समाज के लोग सरकार की नीतियों से जुड़े हैं। हम सरकारी योजनाओं को बिना भेदभाव के नीचे तक ले जाते हैं।
जफर इस्लाम ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के साथ राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ राजनीतिक दलों ने किसानों को भटकाने की कोशिश की है। भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है और इसीलिए केंद्र सरकार कृषि विधेयकों का लाने का काम किया है इससे किसान और मजबूत होगा।
जफर इस्लाम ने कहा कि हम किसानों को बताना चाहते हैं किसानों की एक इंच जमीन कोई नहीं ले सकती है कांग्रेस पार्टी और कुछ दल किसानों को भटकाने का काम कर रही है। किसानों को मंडी में उनकी उपज की अच्छी कीमत देने का काम किया जाएगा। मंडियों में किसानों को लाभ मिलेगा।
राज्यसभा सदस्य डॉ. सईद जफर इस्लाम ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से परिवारवाद को बढ़ावा दिया है और इसीलिए उन्होंने पांचवीं बार रामगोपाल को फिर राज्यसभा भेजने का काम किया। उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी हाथरस हिंसा के आरोपितों के परिवारीजन से क्यों मिले। वह परिजनवारी से हुई वार्ता को सार्वजनिक करें। राहुल गांधी ने कौन सी बातें की है वह जनता को बताएं।