Move to Jagran APP

Rajasthan: भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक

भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने राहुल गांधी का जमकर मजाक उड़ाया। कटारिया ने राहुल गांधी को पप्पू नाम से संबोधित ही नहीं किया बल्कि उसके अंकगणित ज्ञान को लेकर भी खिल्ली उड़ाई।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 10:51 AM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 11:28 AM (IST)
Rajasthan: भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक
Rajasthan: भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक

उदयपुर, जागरण संवाददाता। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जमकर मजाक उड़ाया। कटारिया ने राहुल गांधी को पप्पू नाम से संबोधित ही नहीं किया, बल्कि उसके अंकगणित ज्ञान को लेकर भी खिल्ली उड़ाई।

loksabha election banner

कटारिया सोमवार सुबह प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक साल के कामकाज के खिलाफ प्रदर्शन एवं उपवास कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे। कटारिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा कि पप्पू को गिनती तक नहीं आती। राहुल गांधी के राजस्थान में सत्ता आने पर किसानों के दस दिन में कर्जा माफी के बयान को लेकर कटारिया ने कहा कि पप्पू को गिनती ही नहीं आती। ऐसे में उसकी निगाह में किसानों के दस दिन पूरे होएंगे तब किसानों का कर्जा माफ होगा।

उन्होंने कहा कि किसान भ्रमित हो गए थे और वह उनके झांसे में आ गए और कर्जा माफी के लिए कांग्रेस को वोट दिया और सत्ता तक पहुंचा दिया। अब उन्हें पता चल चुका है। गांवों में चुनाव होने वाले हैं और उन्हें यही किसान पटखनी देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 59 लाख किसानों का 99 हजार करोड़ रुपये कर्जा था, जिसे कांग्रेस सत्ता पाने के बाद भूल चुकी है।

कटारिया ने कांग्रेस सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वह बता दे कि उन्होंने उदयपुर के किन किसानों के कर्जा माफ किए। इसी तरह बेरोजगारों से भी कांग्रेस ने ठगी की है। उन्हें बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी लेकिन कुछ युवा बेरोजगारों को ही यह भत्ता दिया गया। जबकि नब्बे फीसदी से ज्यादा बेरोजगार युवा ठगे हुए महसूस

कर रहे हैं। 

केंद्र की योजना लागू नहीं कर रही राज्य सरकार

उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केन्द्र सरकार की योजनाओं को प्रदेश में लागू नहीं कर रही है। जिसके चलते जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह जनता के साथ सीधी धोखाधड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार हर पहलू पर फैल साबित हो रही है। विकास पूरी तरह अवरूद्ध है। राज्य सरकार ने जहां प्रादेशिक मार्गों को टोल टैक्स से मुक्त कर दिया था, वहीं इस सरकार ने फिर से टोल लागू कर जनता पर बोझ बढ़ाने का काम किया है। अब गांवों की सरकार चुनी जानी है और जनता की बारी है। भाजपा के इस प्रदर्शन में मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.