शिमला पहुंचे राहुल गांधी, अपनी बहन के छराबड़ा स्थित घर में रहेंगे
कांग्रेस नेता राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार के चुनावों में किए प्रचार के बाद थकान उतारने के लिए आज शिमला पहुंचे हैं। दोपहर बारह बजे के बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से शिमला पहुंचे। वे अपने निजी कार्यक्रम के तहत यहां आए हैं।
शिमला, जेएनएन। कांग्रेस नेता राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार के चुनावों में किए प्रचार के बाद थकान उतारने के लिए आज शिमला पहुंचे हैं। दोपहर बारह बजे के बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से शिमला पहुंचे।
वे अपने निजी कार्यक्रम के तहत यहां आए हैं। प्रदेश कांग्रेस के किसी भी पदाधिकारी का फिलहाल उनसे मिलने का कार्यक्रम नहीं हैं। राहुल गांधी दौरे के दौरान अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के भवन में रहेंगे। छराबड़ा स्थित बने भवन में उनका दो दिन रहने का कार्यक्रम है। हालांकि इससे पहले प्रियंका गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी परिवार के साथ यहां रहने के लिए आ चुकी हें। लंबे समय से कांग्रेसी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए राहुल गांधी बिहार में व्यस्त थे।