Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत पर सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा 'पंजाब में बननी थी खिचड़ी बन गई शाही पनीर'

अब पंजाब में जबरदस्त ‘जीत’ से केजरीवाल समेत सभी पार्टी कार्यकर्ता बेहद खुश हैं और जश्न मना रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के वीडियोज व फोटो शेयर कर लोग बधाई दे रहे है। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो फिलहाल खूब वायरल हो रहा है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 11 Mar 2022 11:04 AM (IST)Updated: Fri, 11 Mar 2022 11:04 AM (IST)
आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत पर सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा 'पंजाब में बननी थी खिचड़ी बन गई शाही पनीर'
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कमाल कर दिया है। पार्टी एक बड़ी जीत दर्ज की। आप (AAP) के कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह हार गए, सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल हार गए और यहां तक कि नवजोत सिंह सिद्धू भी हार गए। आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था, जिसपर वो एकदम खरे उतरे। आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनपर भरोसा जताया था और मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर उनके नाम का एलान किया था।

loksabha election banner

अब पंजाब में जबरदस्त ‘जीत’ से केजरीवाल समेत सभी पार्टी कार्यकर्ता बेहद खुश हैं और जश्न मना रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के वीडियोज व फोटो शेयर कर लोग बधाई दे रहे है। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो फिलहाल खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान नाचते हुए जीत का जश्न मना रहे हैं।

आम आदमी पार्टी, पंजाब ने सोशल मीडिया एप कू पर लिखा कि बढ़ते अंकुर छाती के खुले पत्थरों को चीर देते हैं। इस क्रांति के लिए पंजाब के लोगों को बधाई।

Koo App

”बढ़ते अंकुर छाती के खुले पत्थरों को चीर देते हैं” इस क्रांति के लिए पंजाब के लोगों को बधाई #AAPSweepsPunjab

View attached media content - Aam Aadmi Party - Punjab (@AAPPunjab) 10 Mar 2022

एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने सोशल मीडिया एप कू पर लिखा कि पंजाब में शुरुआती रुझान को देखते हुए यह तय है कि पंजाब में आम आदमी की सरकार बनेगी। पंजाब के लोगों को धन्यवाद देना होगा। ये है जनता की जीत... आम आदमी पार्टी की जय हो।

Koo App

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸ਼ੁਰੂਆਤੀ ਰੁਝਾਨ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਇਹ ਤੈਅ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣੇਗੀ।ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਨਾ ਬਣਦਾ ਹੈ। ਇਹ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਿੱਤ ਹੈ...ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਜਿੰਦਾਬਾਦ #PunjabDiUmeedAAP #loppunjab #mladirba #mlaharpalsinghcheema #Aamaadmipartypunjab #MissionPunjab2022 Aam Aadmi Party - Punjab

View attached media content - Advocate Harpal Singh Cheema (@Advocate_Harpal_Singh_Cheema) 10 Mar 2022

राजेंद्र पाल गौतम ने सोशल मीडिया में लिखा कि आम आदमी पार्टी की इस शानदार जीत के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व सरदार भगवंत मान और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व पंजाब की जनता को बहुत बहुत शुभकामनाएं। अब होगा बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी और शहीद भगत सिंह जी का सपना पूरा।

Koo App

. @AamAadmiParty की इस शानदार जीत के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal जी व सरदार @BhagwantMann जी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व पंजाब की जनता को बहुत बहुत शुभकामनाएं। अब होगा बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी और शहीद भगत सिंह जी का सपना पूरा। @AAPPunjab

View attached media content - Rajendra Pal Gautam (@AdvRajendraPal) 10 Mar 2022

विकास गिरी नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया एप कू पर एक वीडियो शेयर कर लिखा चुनावी नतीजों के बाद का माहौल

Koo App

After election Result चुनावी नतीजों के बाद का माहौल

View attached media content - Vikas Giri (@Vikashoonmain) 10 Mar 2022

ममता अरोरा नाम के यूजर ने सोशल मीडिया एप कू पर एक फोटो शेयर कर लिखा कहा जाता था कि खिचड़ी बनेगी लेकिन इस बार यह शाही पनीर बन गई।

Koo App

ਕਹਿੰਦੇ ਸੀ ਖਿਚੜੀ ਬਣੂਗੀ ਪਰ ਇਸ ਵਾਰ ਬਣ ਗਿਆ ਸ਼ਾਹੀ ਪਨੀਰ । #punjabdamood #punjabdamann #PunjabDiUmeedAAP

View attached media content - Mamta Arora (@mamtamq) 10 Mar 2022

आकाशदीप सिंह नाम के यूजर ने सोशल मीडिया एप कू पर लिखा कि सारी दुनिया एक तरफ, पंजाब एक तरफ, भारत की सफाई शुरु हुई दिल्ली में और पहुंच गई पंजाब में... अगला बस आप की बारी।

Koo App

saari duniya ek taraf, punjab ek taraf, bharat ki safai shuru hui dilli mein aur pahuch gayi punjab ...agla bas AAP ki baari #punjabdamood #punjabdamann #PunjabDiUmeedAAP

View attached media content - Akashdeep Singh (@ak_deep) 10 Mar 2022

रविना कपूर नाम के यूजर ने सोशल मीडिया में लिखा कि अब जनहित में काम करते रहने की बारी सिर्फ आप की है।

Koo App

ਹੁਣ ਸਿਰਫ ’ਆਪ’ ਦੀ ਵਾਰੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਲੋਕ ਹਿੱਤ ’ਚ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਰਹਿਣ। #punjabdamood #punjabdamann #PunjabDiUmeedAAP

View attached media content - Ravina kapoor (@ravikalia12) 10 Mar 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.