Move to Jagran APP

Priyanka Gandhi Vadra in Lucknow : प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच पर पहुंचा एक शख्स

Priyanka Gandhi Vadra in Lucknow पार्टी के प्रदेश मुख्यालय नेहरू भवन में एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 02:48 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 09:15 AM (IST)
Priyanka Gandhi Vadra in Lucknow : प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच पर पहुंचा एक शख्स
Priyanka Gandhi Vadra in Lucknow : प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच पर पहुंचा एक शख्स

लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय नेहरू भवन में एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। वह मंच पर कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ बैठी थीं, इसी दौरान एक शख्स मंच पर पहुंच गया। वह प्रियंका के सामने खड़ा हो गया, तब सुरक्षाकर्मियों के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उसको पकड़ा।

loksabha election banner

लखनऊ के नेहरू भवन में कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। यहां पर एक सिख युवक दौड़ते हुए प्रियंका गांधी से मिलने के लिए मंच पर पहुंच गया। उस समय प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं के साथ मंच पर बैठी थीं। एक व्यक्ति दौड़ता हुआ मंच पर चला गया और प्रियंका गांधी से मिलने की कोशिश करने लगा।

यह भी पढ़ें : Priyanka Gandhi In Lucknow: प्रियंका का BJP पर बड़ा हमला, कहा- दमनकारी विचारधारा की सरकार

मंच पर मौजूद सुरक्षाकर्मियोंके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया। वह प्रियंका से हाथ मिलाता इससे पहले ही सुरक्षाकर्मियों और नेताओं ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद खुद प्रियंका गांधी ने उसे छुड़वाया और उससे बात की। मंच पर आने वाला व्यक्ति कांग्रेस कार्यकर्ता है।प्रियंका गांधी ने भी उससे वार्ता की। सुरक्षाकर्मियों ने बाद में उसको मंच से नीचे उतार दिया। अब उसके मंच पर पहुंचने के कारणों की जांच की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.