Move to Jagran APP

लखनऊ को झटका, फिलहाल तो गुरुग्राम की पॉश सोसायटी में पति के साथ रहेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

Priyanka Gandhi Vadra लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मामी का गोखले मार्ग पर कौल हाउस है। इसी में प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए बड़ा आशियाना तैयार किया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 08:43 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 06:09 AM (IST)
लखनऊ को झटका, फिलहाल तो गुरुग्राम की पॉश सोसायटी में पति के साथ रहेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा
लखनऊ को झटका, फिलहाल तो गुरुग्राम की पॉश सोसायटी में पति के साथ रहेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

लखनऊ, जेएनएन। नई दिल्ली में रहकर भी उत्तर प्रदेश की राजनीति में बेहद सक्रिय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी फिलहाल तो लखनऊ में नहीं रहेंगी। नई दिल्ली में 31 जुलाई तक सरकारी बंगला खाली करने के बाद वह गुरुग्राम में रहेंगी। पहले तो माना जा रहा था कि वह लखनऊ के कौल हाउस को अपना आशियाना बनाएगी, लेकिन अभी तो लखनऊ को उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का इंतजार करना पड़ेगा। गुरुग्राम के बाद फिर वह नई दिल्ली में ही अपना स्थाई ठिकाना बनाएंगी।

loksabha election banner

लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मामी का गोखले मार्ग पर कौल हाउस है। इसी विशाल प्रांगण में प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए बड़ा आशियाना तैयार किया गया है। इस ऐतिहासिक कौल हाउस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी तथा कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने प्रवास किया था। इंदिरा गांधी की मामी स्वर्गीय शीला कौल केंद्र सरकार में मंत्री थीं, जबकि शीला कौल की बेटी दीपा कौल उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। लखनऊ के कौल हाउस में काफी तेजी से प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए बड़ा घर तैयार किया गया था। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के नेताओं को भी उम्मीद थी कि प्रियंका गांधी वाड्रा अगस्त के पहले हफ्ते में लखनऊ आ जाएंगी। जिससे कि पार्टी को 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी तैयारी को गति मिलेगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा नई दिल्ली का सरकारी बंगला छोड़कर जल्द ही हरियाणा के गुरुग्राम में पॉश सोसाइटी डीएलएफ में शिफ्ट होने जा रही हैं। वह तो गुरुग्राम की सबसे पॉश सोसायटी यानी सेक्टर 42 के डीएलएफ अरालियाज वाले अपने घर में शिफ्ट हो जाएंगी। यहां पर वह अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ रहेंगी। बच्चे भी साथ ही रहेंगे। गुरुग्राम की अरालियाज सोसायटी शहर की दो प्रमुख पॉश सोसायटियों में से एक है। पहली चॢचत सोसायटी मंगोलियाज है। नई दिल्ली में सुजान सिंह पार्क के पास प्रियंका गांधी वाड्रा के होने वाले नए घर में फिलहाल मरम्मत का काम जारी है। गुरुग्राम में प्रियंका गांधी अगले कुछ दिनों के लिए ही रहेंगी, इसके बाद वह दोबारा दिल्ली में आकर रहेंगी।

लम्बे समय तक देश में यूपीए सरकार के शासनकाल में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी एसपीजी के जेड प्लस सुरक्षा कवर में थीं। इसी कारण उनको नई दिल्ली में लोधी एस्टेट का 35 नंबर सरकारी बंगला अलॉट हुआ था। अभी कुछ महीने पहले ही उनकी एसपीजी सुरक्षा को हटा कर अब सिर्फ जेड प्लस कर दिया गया है। एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद एक जुलाई को केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने उन्हेंं 31 जुलाई तक यानी एक महीने में सरकारी घर खाली करने का नोटिस दिया था। इसके बाद प्रियंका गांधी का अब हर हाल में यह बंगला खाली करना होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.