मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले राफेल डील से राजनीति गरमाने में लगी कांग्रेस
कांग्रेस हर जिले में रैली और प्रदर्शन कर इस डील से राजनीति गरमाएगी।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 08:14 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 08:14 PM (IST)
नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू यहां की जनता पर न चले, इसके लिए कांग्रेस राफेल डील पर उन्हें घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस हर जिले में रैली और प्रदर्शन कर इस डील से राजनीति गरमाएगी।
हर जिले में पार्टी के स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं के अलावा प्रदेश के वरिष्ठ नेता रैली और प्रदर्शन में शामिल होंगे। जनता को बताया जाएगा कि राफेल डील बड़ा घोटाला है। मोदी का 22 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है।
हर जिले में पार्टी के स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं के अलावा प्रदेश के वरिष्ठ नेता रैली और प्रदर्शन में शामिल होंगे। जनता को बताया जाएगा कि राफेल डील बड़ा घोटाला है। मोदी का 22 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है।
यही नहीं राफेल डील पर कांग्रेस अपने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं और महासचिवों की हर राज्य के बड़े शहरों में पत्रकारवार्ता करा रही है। 29 अगस्त को बिलासपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पत्रकारवार्ता की थी। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद रायपुर में पत्रकारवार्ता करेंगे। जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें