Move to Jagran APP

जालंधर में पावरकाम के टेक्निकल कर्मियों की हड़ताल जारी, मैनेजमेंट को रोज हो रहा 50 करोड़ का नुकसान

क्लेरिकल स्टाफ की हड़ताल के कारण एक तरफ जहां लोगों को अपने बिल जमा करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ पावरकाम मैनेजमेंट को भी रोजाना करोड़ो का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद पावरकाम मैनेजमेंट कर्मचारियों की हड़ताल को गंभीरता से नहीं ले रहा।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 11:22 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 11:22 AM (IST)
जालंधर में पावरकाम के टेक्निकल कर्मियों की हड़ताल जारी, मैनेजमेंट को रोज हो रहा 50 करोड़ का नुकसान
पावरकाम के क्लेरिकल स्टाफ 26 नवंबर तक सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल पर हैं। जागरण

जागरण संवाददाता, जालंधर । अपने लंबित मांगों को लेकर पावरकम के टेक्निकल क्लेरिकल स्टाफ के सदस्यों की हड़ताल शनिवार को भी जारी है। क्लेरिकल स्टाफ के सभी सदस्य सामूहिक छुट्टी लेकर पावरकाम मैनेजमेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने में जुटे हुए हैं। सभी सदस्य 26 नवंबर तक सामूहिक छुट्टी लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। बावजूद इसके पावरकाम मैनेजमेंट ने अभी तक समस्याओं का हल नहीं निकाला है। पावरकम की पांच डिवीजन में से चार डिवीजन के कैश काउंटर बंद होने के कारण लोगों के बिल जमा नहीं हो रहे हैं। बिल जमा नहीं  होने की वजह से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

वहीं क्लेरिकल स्टाफ के हड़ताल के कारण पावरकम मैनेजमेंट को रोजाना 50 करोड़ का वित्तीय नुकसान हो रहा है। इस संबंध में ज्वाइंट कमिटी के प्रेस सचिव व जालंधर सर्कल के प्रधान बलविंदर सिंह राणा ने बताया है कि 26 नवंबर तक पावरकाम के सभी टेक्निकल सदस्य सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्लेरिकल कर्मियों की हड़ताल के कारण रोजाना पावरकाम मैनेजमेंट को करोड़ों रुपये का वित्तीय नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद मैनेजमेंट स्टाफ की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने पावरकाम मैनेजमेंट से अपील करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ेंः  जालंधर नार्थ हलके में बसपा और अकाली दल से बदल सकती है सीट, टिकट के लिए भाजपाई चेहरों पर शिअद की नजर

यह भी पढ़ेंः तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार गहौर ने की माेदी सरकार की तारीफ, कृषि सुधार कानूनाें की वापसी काे बताया ऐतिहासिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.