Move to Jagran APP

PM नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से शुरू करेंगे भाजपा का सदस्यता अभियान

भाजपा का सदस्यता अभियान शनिवार से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में सदस्यता अभियान का शुभारंभ वाराणसी से करेंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 08:58 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 12:07 AM (IST)
PM नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से शुरू करेंगे भाजपा का सदस्यता अभियान
PM नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से शुरू करेंगे भाजपा का सदस्यता अभियान

लखनऊ, जेएनएन। भाजपा का सदस्यता अभियान शनिवार से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में सदस्यता अभियान का शुभारंभ वाराणसी से करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय चंदौली, उप मुख्यमंत्री प्रसाद मौर्य कानपुर और दिनेश शर्मा आगरा में अभियान का शुभारंभ करेंगे।

loksabha election banner

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान प्रमुख जेपीएस राठौर ने बताया प्रदेश के सभी जिलों में शुरू हो रहे सदस्यता अभियान के अवसर पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मंत्रिमंडल के सदस्य व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। राठौर ने बताया उत्तर प्रदेश में पार्टी के मौजूदा एक करोड़ 80 लाख सदस्य हैं।

अभियान में पार्टी ने अपनी सदस्य संख्या में कम से कम 20 प्रतिशत की बढोत्तरी का लक्ष्य रखा है, लेकिन हम प्रदेश में अपने लक्ष्य से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएंगे। सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान में पार्टी हर बूथ तक पहुंचेगी। पहले दौर में बूथों पर सदस्यता अभियान किया जाएगा। सदस्यता अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति मिस्डकाल टोल फ्री नंबर 8980808080 पर मिस्ड कॉल करके भाजपा की सदस्यता ले सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.