Move to Jagran APP

सुजानपुर के लोग बोले, गलती सुधारने का मौका दो धूमल साहब

पिछले विधानसभा में सुजानपुर से पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल की हार पर लोग अब तक पछातावा कर रहे हैं। लोगों ने धूमल से कहा कि पिछले चुनाव में उनसे गलती हो गई थी लिहाजा इस बार हमें गलती सुधारने का मौका दें।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 05:47 PM (IST)
सुजानपुर के लोग बोले, गलती सुधारने का मौका दो धूमल साहब
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शािमल हुए टपरे पंचायत के लोग पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के साथ। जागरण

हमीरपुर, संवाद सहयोगी। पिछले विधानसभा में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल की हार पर लोग अब तक पछातावा कर रहे हैं। लोगों ने धूमल से एक स्वर में कहा कि पिछले चुनाव में उनसे गलती हो गई थी, लिहाजा इस बार विधानसभा चुनाव लड़ें और हमें गलती सुधारने का मौका दें। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत टपरे के लोगों ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के दौरान पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से कुछ तरह की भावुक अपील की। 

loksabha election banner

ग्राम पंचायत रंगड़ के प्रधान संजीव कुमार की अगुवाई में यह परिवार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में उनसे मिला।  भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की शामिल होने वालों में कमल देव, सरोज कुमारी और सुखदेव का नाम है।  कांग्रेस पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इन लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने और इसमें शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

 पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में आप तो पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब 20 करोड़ कार्यकर्ता इस पार्टी से जुड़ चुके हैं। जो अपने आप में एक कीर्तिमान हैं।  देश के तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते ऐसा हो पाया है। 

भाजपा में शामिल हुए लोगों ने एक स्वर में पूर्व मुख्यमंत्री से आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे का आग्रह किया और कहा कि विगत चुनाव में वह भूलवश गलती कर बैठे थे। अब वह अपनी गलती को सुधारना चाहते हैं। ऐसे में इस बार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की जीत को सुनिश्चित करने के लिए दिन रात एक कर के कड़ी मेहनत की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.