Move to Jagran APP

ओडिशाः बीजद विधायक ब्रजकिशोर प्रधान के आवास पर उपद्रवियों ने लगाई आग

Bhubaneshwar. ओडिशा में बीजद के तालचेर विधायक ब्रज किशोर प्रधान के आवास पर उपद्रवियों ने आग लगा दी।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 01:30 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 01:30 PM (IST)
ओडिशाः बीजद विधायक ब्रजकिशोर प्रधान के आवास पर उपद्रवियों ने लगाई आग
ओडिशाः बीजद विधायक ब्रजकिशोर प्रधान के आवास पर उपद्रवियों ने लगाई आग
भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) के तालचेर विधायक ब्रजकिशोर प्रधान के भुवनेश्वर स्थित सरकारी आवास पर रविवार देर रात को उपद्रवियों ने आग लगा दी। आग की चपेट में आने से दो कार, दो बाइक व एक साइकिल जल गई है। अग्निकांड के समय विधायक अपने आवास पर नहीं थे।

बताया जाता है कि उपद्रवियों ने उनके आवास पर आग लगाई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। इस संबंध में पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है। किसने और किस कारण से आग लगी या किसी ने लगाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। 

loksabha election banner

ओडिशा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.