Move to Jagran APP

Odisha Assembly Election Result 2019: 5वीं बार CM बनने जा रहे हैं नवीन पटनायक, रुझान में BJD को बढ़त

Odisha Assembly Election results 2019 Live ओड़िशा विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजू जनता दल आधी से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 11:21 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 01:34 PM (IST)
Odisha Assembly Election Result 2019: 5वीं बार CM बनने जा रहे हैं नवीन पटनायक, रुझान में BJD को बढ़त
Odisha Assembly Election Result 2019: 5वीं बार CM बनने जा रहे हैं नवीन पटनायक, रुझान में BJD को बढ़त

नई दिल्ली, जेएनएन। पूरे देश की नजर लोकसभा चुनाव के नतीजों पर है, लेकिन आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम ऐसे राज्य है, जहां के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी जारी किए जा रहे हैं, ओड़िशा विधानसभा की 146 सीट में बीजद 108 सीट पर आगे, भाजपा 26 पर, कांग्रेस 12 सीट पर आगे। बीजद की इस जीत को प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बड़ी राजनीतिक जीत माना जा रहा है और इस जीत के साथ वो पांचवीं बार सूबे के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

loksabha election banner

गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा के चुनाव के साथ ही ओड़िशा में चुनाव करवाए गए थे। यहां लोकसभा सीटों के लिए हुए मतदान के साथ ही विधानसभा चुनाव करवाए गए थे। ओड़िशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही चार चरणों में ही विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले गए थे। यहां विधानसभा की कुल 147 सीटें हैं और फिलहाल नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) यहां सत्ता में है।

बता दें कि साल 2014 में बीजू जनता दल ने 117 सीटें जीतकर सूबे में सरकार बनाई थी। बताया जा रहा था कि प्रदेश में बीजद को बीजेपी से चुनौती मिल सकती है, लेकिन रुझानों के अनुसार बीजद आधे से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। 

एग्जिट पोल में थी यह संभावना
विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल बीजद के पक्ष में जाता दिख रहा था। एग्जिट पोल के मुताबिक, ओडिशा में पांचवीं बार पूर्ण बहुमत की बीजद सरकार बन रही थी। हालांकि 2014 की तुलना में उसे कुछ सीटों का नुकसान होता दिखा। एमबीसी-व्हीवफरस सर्वे के मुताबिक पूरे देश में भाजपा की लहर होने के बावजूद ओडिशा में वह लहर नहीं दिख रही है। सर्वे के मुताबिक ओडिशा में 21 लोकसभा सीट में से बीजू जनता दल को 15 से 17 सीट मिल रही है जबकि भाजपा को तीन से पांच सीट एवं कांग्रेस को एक से तीन सीट मिल रही है। इसी तरह से विधानसभा क्षेत्र में बीजद को 100 से 110 सीट, भाजपा को 25 से 30 सीट, कांग्रेस को 10-15 सीट एवं अन्य के खाते में 2-7 सीट जा सकती है।

हालांकि अन्य एक निजी चैनल के एग्जिट पोल में ओड़िशा विधानसभा की 146 सीटों में से बीजद को 89-105, भाजपा को 29-43, कांग्रेस को 8-12 और अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है। वोट शेयर की बात करें तो बीजद को 44 फीसद, भाजपा को 35 फीसद, कांग्रेस को 16 फीसद और अन्य को 5 फीसद वोट मिल सकते हैं। इस सर्वे में लोकसभा चुनाव में बीजद को खासा नुकसान होता दिख रहा है। राज्य में भाजपा की सुनामी आती दिख रही है। भाजपा 15-19 सीटें जीतती नजर आ रही है। जबकि बीजद 2-6 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.