Move to Jagran APP

Nepal PM KP Sharma Oli: पीएम ओली को अयोध्या के इकबाल अंसारी की दो-टूक, विश्व के नक्शे से गायब हो जाएगा नेपाल

Nepal PM KP Sharma Oli बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने भी नेपाल के पीएम के बयान पर कहा राम के सेवक हनुमान जी को गुस्सा आया तो नेपाल नक्शे से गायब हो जाएगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 03:31 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 05:06 PM (IST)
Nepal PM KP Sharma Oli: पीएम ओली को अयोध्या के इकबाल अंसारी की दो-टूक, विश्व के नक्शे से गायब हो जाएगा नेपाल
Nepal PM KP Sharma Oli: पीएम ओली को अयोध्या के इकबाल अंसारी की दो-टूक, विश्व के नक्शे से गायब हो जाएगा नेपाल

अयोध्या, जेएनएन। रामनगरी अयोध्या को भगवान श्रीराम की जन्मस्थली न बताने वाले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को राम मंदिर विवाद में बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने करारा जवाब दिया है। अंसारी ने नेपाल के पीएम ओली को करारा जवाब दिया है और कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है और यहां पर सभी धर्म व जाति के देवी देवता विराजमान हैं।

loksabha election banner

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भगवान श्रीराम के जन्मस्थान के साथ ही अयोध्या को एक श्रीराम की नकली जन्मसथली का एक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। अयोध्या तथा प्रयागराज में संतों की नाराजगी के बाद बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने भी नेपाल के पीएम के बयान पर कहा कि राम के सेवक हनुमान जी को गुस्सा आया तो नेपाल विश्व के नक्शे से गायब हो जाएगा। अंसारी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के साथ हनुमान जी भी विराजमान है। अगर अब हनुमान जी को गुस्सा आ गया तो नेपाल तबाह और बर्बाद हो जाएगा। इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या का सम्मान सारी दुनिया के लोग करते हैं, जो आज से नहीं बल्कि पुरातन सभ्यता से चला रहा है।

अंसारी ने कहा कि नेपाल के पीएम को शायद पता नहीं है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के साथ उनके सेवक हनुमान जी भी विराजमान हैं। अगर हनुमान जी की गदा चल गई तो नेपाल का क्या होगा, यह शायद वहां के पीएम ओली को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का जो महत्व है वह नेपाल के प्रधानमंत्री नहीं जानते। प्रधानमंत्री ओली को तो अपने धर्म के बारे में जानकारी नहीं है। नेपाल में हिंदू विरोधी कार्य किया जाता है। वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री अयोध्या के बारे में नहीं जानते न ही वह अयोध्या कभी घूमे हैं। वह अगर कभी अयोध्या आए होते तो उन्हेंं यह जरूर मालूम होता कि यहां पर देवताओं का वास है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम तथा अयोध्या को गलत कहने का अंजाम बहुत बुरा होगा।

नेपाल के पीएम ओली इन दिनों भारत के विरोध में जमकर बयान दे रहे हैं। भारत की जमीन को अपनी बताकर देश के नक्शे में बदलाव कर चुके प्रधानमंत्री ओली ने भगवान राम और उनकी जन्मभूमि पर अपना दावा जताया है। उन्होंने कहा भारत की अयोध्या नकली है और असली अयोध्या नेपाल में है। इसके साथ ही भगवान राम को नेपाली कहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.