CM की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, प्रशासन में हड़कंप
जन आशीर्वाद यात्रा के छठे दिन की शुरुआत राई विधानसभा के बहालगढ़ से हुई। यात्रा के दौरान एक युवक ने आग लगा कर आत्मदाह का प्रयास किया।
सोनीपत, जेएनएन। जन आशीर्वाद यात्रा के छठे दिन की शुरुआत राई विधानसभा के बहालगढ़ से हुई। यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ मनोहर लाल के साथ कैबिनेट मंत्री कविता जैन भी मौजूद रही। इस यात्रा में एक अनहोनी की खबर उस वक्त आ गई जब राठधाना गांव के युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया। हालांकि उसे बचाने के लिए दो-तीन लोग दौड़ पड़े। बचाने के दौरान सभी लोग झुलस गए। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मचा हड़कंप
राजेश उर्फ राजू ने सीएम के जन अशीर्वाद यात्रा के दौरान हुई आत्मदाह के प्रयास के बाद पुलिस से लेकर प्रशासन तक के हाथ-पांव फूल गए। प्रशासन के तरफ से सुरक्षा में हुई यह चूक समय रहते ठीक कर ली गई नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।
कार्यकर्ता कर रहें जोरदार स्वागत
बता दें कि मिशन 75 पार के लक्ष्य को लेकर रथ पर सवार मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों व आम लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पीतल का गदा और फोटो भी भेंट किया गया।
सीएम ने कहा मिल रहा जनता का साथ
इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जनता का साथ उन्हें मिल रहा है। 75 पार के आंकड़ों को पार करने के लिए लगातार जन आशीर्वाद उन्हें अच्छे से मिल रहा है। बहालगढ़ से यात्रा की होने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खेवड़ा, झुंडपुर, जाखौली, सेवली, बीसवां मील, राई सौ फुटा रोड, राठधाना होते हुए बैंयापुर खुर्द से सोनीपत विधानसभा में प्रवेश करेगा। इसके बाद कालूपुर चुंगी तक 23 स्थानों पर मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत होगा।