Move to Jagran APP

Delhi: प्रियंका गांधी से बदसलूकी से खिलाफ यूपी भवन के बाहर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

कथित तौर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से बदसलूकी के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में स्थित यूपी भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 01:56 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 02:16 PM (IST)
Delhi: प्रियंका गांधी से बदसलूकी से खिलाफ यूपी भवन के बाहर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Delhi: प्रियंका गांधी से बदसलूकी से खिलाफ यूपी भवन के बाहर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

नई दिल्ली, एएनआइ। कथित तौर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से बदसलूकी के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में स्थित यूपी भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी यूपी पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

loksabha election banner

बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को यूपी पुलिस पर अपने साथ मारपीट करने और गला दबाने का आरोप लगाया था। पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद कुछ पदाधिकारियों के साथ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में गिरफ्तार किए गए रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के घर जा रही थीं। रास्ते में पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक दी तो प्रियंका पैदल चल दीं। 

पुलिस ने प्रियंका को रोका था

कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह के बाद पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद बाहर मैदान में कार्यकर्ताओं से मुलाकात तय थी। मगर वह चुपचाप कुछ वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रिटायर्ड आइपीएस अफसर एसआर दारापुरी के इंदिरानगर स्थित आवास जाने के लिए गाड़ी में रवाना हो गईं। यह भनक लगते ही पुलिस ने उनकी गाड़ी गोमतीनगर में फन मॉल के सामने रोक ली और पूछताछ शुरू कर दी।

प्रियंका ने कहा कि वह जुलूस नहीं निकाल रहीं, किसी के घर मिलने जा रही हैं। मगर पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया तो वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के साथ स्कूटी पर बैठकर पॉलीटेक्निक चौराहा पहुंच गईं। वहां से पैदल चलने लगीं। रास्ते में दो महिला सीओ ने उन्हें बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया। थोड़ी देर में कार्यकर्ताओं की भीड़ प्रियंका की हमकदम हो गई और उनका जत्था जुलूस में तब्दील हो गया। रास्ते में कई जगह रोकने का प्रयास हुआ, लेकिन वह छह किमी पैदल चलकर इंदिरा नगर स्थित दारापुरी के आवास पहुंच गईं।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि वह कोई मार्च नहीं निकाल रही थीं, फिर भी रोका गया। पुलिस ने उनसे मारपीट की, पकड़कर धक्का दिया और गला भी  दबाया।

Delhi: नाटिका देख अभिभूत हुए भाजपा सांसद, कहा- इसे प्रधानमंत्री को भी दिखाएंगे

Weather Update: ठंड से ठिठुरी दिल्ली, रेवाड़ी में 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

 भाजपा के पार्षद रेहड़ी-पटरी वालों से करते हैं अवैध वसूली, मनीष सिसोदिया का बड़ा आरोप

 दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.