Move to Jagran APP

भाजपा नेता विजय गोयल ने खोला केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा, लगाया जनता को धोखा देने का आरोप

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है।

By Edited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 10:16 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 10:51 PM (IST)
भाजपा नेता विजय गोयल ने खोला केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा, लगाया जनता को धोखा देने का आरोप
भाजपा नेता विजय गोयल ने खोला केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा, लगाया जनता को धोखा देने का आरोप

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले 60 लाख लोगों को धोखा दे रही है। इस धोखा के खिलाफ वह 70 में से 30 विधानसभा क्षेत्रों की अनधिकृत कालोनियों में पदयात्रा एवं बैठकें करके केजरीवाल और उनकी सरकार का पर्दाफाश करेंगे। इसके लिए अगस्त के अंतिम सप्ताह में महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

loksabha election banner

इस अभियान की शुरुआत गोयल ने सोनिया विहार से की। उन्होंने सोनिया विहार की गलियों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करीब आठ किमी पदयात्रा की, इसके बाद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सौ फीसद झूठ बोल रहे हैं कि वे अनधिकृत कालोनियों में बने 18 लाख मकानों की रजिस्ट्री करेंगे और उन्हें मालिकाना हक देंगे।

विजय गोयल ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि पांच साल तक केजरीवाल ने इन 1797 कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की सुध नहीं ली और एक बार भी किसी कॉलोनी में जाकर लोगों की समस्याओं को नहीं सुना। जब तक केंद्र सरकार इन कॉलोनियों के नियमितिकरण करने के लिए मास्टर प्लान में संशोधन नहीं करेगी, तब तक इन कॉलोनियां का नियमितिकरण या रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यह कार्य तभी कर सकती है जब प्रदेश सरकार इसके लिए पहल करे। लेकिन केंद्र सरकार के बार-बार कहने पर भी केजरीवाल सरकार ने कॉलोनियों की चारदीवारी तय नहीं, इस कारण इनका ले-आउट प्लान भी नहीं बन सका है। अब चुनाव नजदीक आ गया तो केजरीवाल झूठे शोर मचा रहे हैं। गोयल ने कहा कि वह जल्द ही अनधिकृत कॉलोनियों के मामले पर तालकटोरा स्टेडियम में एक महासम्मेलन करेंगे। गोयल ने कहा कि हम घर-घर में पर्चे भेज रहे हैं, जिनमें यह लिखा है कि किस तरीके से केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को अलग-अलग मामलों में धोखे दिए हैं।

विजय गोयल ने कहा कि मेट्रो और बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा का पता नहीं, सीसीटीवी, वाई-फाई के वायदे गायब हैं, यमुना मैली है, प्रदूषण बढ़ा हुआ है, पांच साल के बाद 1000 बसों की याद आई है, एक भी नया स्कूल, कॉलेज व अस्पताल नहीं खुला।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.