Move to Jagran APP

ARTO कार्यालय में गंदगी देख भड़के परिवहन मंत्री, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप Noida News

परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने सोमवार को नोएडा सेक्टर 32 स्थित एआरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। उनके यहां पहुंचते ही हड़कंप मच गया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 05:47 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 05:47 PM (IST)
ARTO कार्यालय में गंदगी देख भड़के परिवहन मंत्री, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप  Noida News
ARTO कार्यालय में गंदगी देख भड़के परिवहन मंत्री, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप Noida News

नोएडा, जेएनएन। परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलते ही परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने सोमवार को नोएडा सेक्टर 32 स्थित एआरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। उनके यहां पहुंचते ही हड़कंप मच गया। कार्यालय पर उन्होंने यहां आए आवेदकों से जानकारी मांगी। इस दौरान सभी ने ऑनलाइन व्यवस्था की सराहना की।

loksabha election banner

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। कहा कि अगली बार अगर गंदगी मिली तो सभी पर कार्रवाई होगी। कमरों में फैली फाइलों को भी सुव्यवस्थित करने को कहा। इसी बीच एक शख्स ने आरसी में देरी होने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने संबंधित कर्मी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी के आदेश एआरटीओ प्रशासन को दिए।

परिवहन मंत्री ने लोगों से सुझाव भी मांगे। अधिकारियों से बात कर राजस्व में आई कमी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि डग्गामार बसों पर कार्रवाई समेत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर राजस्व को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उनकी टीम कठोर परिश्रम कर प्रदेश की जनता की हर सुविधा का ख्याल रख रही है।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक 

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.