Move to Jagran APP

सर्जिकल स्ट्राइक डेः दिल्ली में 12 स्थानों पर भाजपा आज करेगी कार्यक्रम

मुख्य कार्यक्रम दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में होगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री रविंद्र गुप्ता को इसका संयोजक बनाया गया है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 29 Sep 2018 07:49 AM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 07:49 AM (IST)
सर्जिकल स्ट्राइक डेः दिल्ली में 12 स्थानों पर भाजपा आज करेगी कार्यक्रम
सर्जिकल स्ट्राइक डेः दिल्ली में 12 स्थानों पर भाजपा आज करेगी कार्यक्रम

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय सेना द्वारा 29 सितंबर 2016 को गुलाम कश्मीर में घुसकर आतंकियों के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर 29 सितंबर को प्रदेश भाजपा की ओर से दिल्ली में 12 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री रविंद्र गुप्ता को इसका संयोजक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के इस शौर्य को भाजपा पराक्रम पर्व के रूप में मनाएगी।

loksabha election banner

प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्र, सांसद मीनाक्षी लेखी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। तिवारी कल अपने संसदीय क्षेत्र उत्तर पूर्वी दिल्ली के नवीन शाहदरा एवं अन्य स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू पश्चिम विहार में, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन रानीबाग में, मुख्तार अब्बास नकवी लालकिला चौक पर और विजय गोयल ङिालमिल में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सांसद महेश गिरी मयूर विहार एवं शाहदरा जिलों के कार्यक्रमों में और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता उत्तर पश्चिम जिले के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। नजफगढ़ एवं पश्चिम दिल्ली जिले में 30 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में सांसद प्रवेश वर्मा शामिल होंगे।

जामिया में विद्यार्थियों ने मनाया सर्जिकल स्ट्राइक डे

29 सितंबर को जामिया मिलिया इस्लामिया की ओर से मनाया जाएगा। शुक्रवार को जामिया स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में मनाया। जामिया प्रशासन ने बताया कि जामिया के पांच स्कूलों में पढ़ने वाले चार हजार विद्यार्थियों ने भारतीय सैनिकों के सम्मान में देशभक्ति के गीत भी गाए। इन विद्यार्थियों ने सेना को देशभक्ति से जुड़े संदेश देने के लिए कई पोस्टर भी तैयार किए। इन पोस्टरों को सैनिकों को भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.