Move to Jagran APP

क्या शीला दीक्षित के कहने पर 20 साल पहले सोनिया गांधी ने संभाला था अध्यक्ष पद !

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने भावुक संबोधन में सोनिया गांधी ने शीला दीक्षित को अपनी बड़ी बहन तक कहा।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 08:06 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 08:30 AM (IST)
क्या शीला दीक्षित के कहने पर 20 साल पहले सोनिया गांधी ने संभाला था अध्यक्ष पद !
क्या शीला दीक्षित के कहने पर 20 साल पहले सोनिया गांधी ने संभाला था अध्यक्ष पद !

नई दिल्ली, एएनआइ। 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहकर लोगों की सेवा करने वालीं दिवंगत शीला दीक्षित को याद करके शनिवार को सोनिया गांधी बेहद भावुक हो गईं। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने भावुक संबोधन में सोनिया गांधी ने शीला दीक्षित को अपनी बड़ी बहन तक कहा।

loksabha election banner

शीला दीक्षित का याद कर भावुक हुईं सोनिया गांधी

इस मौके पर सोनिया गांधी ने स्वीकार किया- 'शीला दीक्षित मुश्किल भरे दिनों में भी मेरे साथ खड़ी रहीं। जब मैं मुश्किल हालात से लौटी तो उन्होंने मुझे जिम्मेदारी के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष का पद लेने की गुजारिश की। उन्होंने मुझे छोटी बहन की तरह गाइड किया और मेरी लिए वो बड़ी बहन की तरह रहीं।' सोनिया गांधी के इस बयान से लगता है कि शीला दीक्षित से वह काफी प्रभावित रहीं और उन्होंने उनके कहने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का पद स्वीकार किया होगा।

गौरतलब है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 20 जुलाई को निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई। वह सबसे लंबे समय (15 साल) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

वहीं, सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर, 1943 में इटली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी है। शादी से पूर्व उनका नाम एंटोनियो माइनो था। ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज में पढ़ाई के दौरान राजीव और सोनिया ने 1968 में शादी की और वह भारत आ गई। हैरानी की बात है कि 1983 में सोनिया ने भारतीय नागरिकता स्वीकार की थी। राजीव गांधी के मौत के बाद उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया, लेकिन 1997 में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसके बाद 1998 में उन्हें कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष घोषित किया गया। 1999 में सोनिया ने कर्नाटक के बेल्लारी और यूपी के अमेठी से चुनाव लड़ी और भारी मतों से जीत हासिल की। इसके बाद 2004 के लोकसभा चुनाव में यूपीए की जीत के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाए जाने का फैसला किया गया लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। इसके लंबे समय बाद उन्होंने 2017 में अध्यक्ष पद छोड़ दिया फिर सोनिया गांधी के बाद उनके बेटे राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद को संभाला।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.