Move to Jagran APP

तस्वीरों में देखिए कांग्रेस की भारत बचाओ रैली, भाषण सुनने के लिए खंभे पर चढ़ गया युवक

दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 02:37 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 03:24 PM (IST)
तस्वीरों में देखिए कांग्रेस की भारत बचाओ रैली, भाषण सुनने के लिए खंभे पर चढ़ गया युवक
तस्वीरों में देखिए कांग्रेस की भारत बचाओ रैली, भाषण सुनने के लिए खंभे पर चढ़ गया युवक

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा, यूपी और तेलंगाना से भी कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। रैली के दौरान एक व्यक्ति काफी ऊपर खंभे पर चढ़ गया। पुलिस ने समझा-बुझाकर युवक को नीचे उतारा।

loksabha election banner

वहीं रैली में आए लोग राम लीला मैदान में जाने के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगे दिखे। सड़कों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। रामलीला मैदान के बाहर की सड़क पर भीड़ जमा हो गई।

रैली में शामिल होने के लिए तेलंगाना भी कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। लोग अपनी भेषभूषा में जश्न मनाते हुए देखे गए। तेलंगाना के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की तस्वीरों के सामने सेल्फी भी ली। 

 

सोनिया गांधी ने भी केंद्र और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को खेतों के लिए सही समय पर बीज नहीं मिलता और आसानी से खाद नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की हालत बेहद खराब है।

रैली में राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से नहीं डरता है। देश के लिए जान देने के लिए हमेश तैयार रहता है।

रैली को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि छह पहले नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे लेकिन उसे उन्होंने पूरा नहीं किया

रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। योगी सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह फेल साबित हुई है। उन्नाव पीड़िता के साथ न्याय होना चाहिए।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बेहद खराब है। नौकरियां जा रहा हैं। 30 करोड़ लोग रोजाना मजदूरी पर आश्रित हैं। अब 12 दिन महीने में काम मिल रहा है। हर रोज बुरी खबर मिल रही है। 6 महीने में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे खराब हो गयी है। बैंकों को पैसों देने की बात हो रही है लेकिन पैसा कहां है। उन्होंने कहा कि विश्व में शक की निगाह में भारत आ गया है। इसके लिए सिर्फ मोदी जिम्मेदार हैं। उनका एजेंडा गांधी, नेहरू और अम्बेडकर की विचारधारा से अलग है। हमे खड़े होकर लड़ना है।

Bharat Bachao Rally: देश की हालत गंभीर, लोग घरों से बाहर निकलें और आंदोलन करेंः सोनिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.