Move to Jagran APP

दिल्ली-NCR में इस उम्मीदवार ने तोड़ा सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड, इन्हें भी मिले बंपर वोट

दिल्ली से सटे फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कृष्णपाल गुर्जर को कुल 913222 वोट मिले। उन्हें 68.8 वोट मिले।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:42 PM (IST)
दिल्ली-NCR में इस उम्मीदवार ने तोड़ा सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड, इन्हें भी मिले बंपर वोट
दिल्ली-NCR में इस उम्मीदवार ने तोड़ा सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड, इन्हें भी मिले बंपर वोट

नई दिल्ली [बिजेंद्र बंसल]। हरियाणा के करनाल में भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार संजय भाटिया और फरीदाबाद में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने देश की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुर्जर ने 2014 में 4.67 लाख के अंतर की अपनी जीत का रिकॉर्ड भी इस बार ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने 6 लाख 38 हजार 239 मतों के अंतर से कांग्रेस के अवतार भड़ाना पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। करनाल से भाजपा के संजय भाटिया ने 6,56,142 मतों से कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को हराया है।

loksabha election banner

फरीदाबाद
दिल्ली से सटे फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कृष्णपाल गुर्जर को कुल 913222 वोट मिले। उन्हें 68.8 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना को 274983 मत प्राप्त हुए। उन्हें 20.72 फीसद वोट मिले। गुर्जर 6 लाख 38 हजार 239 मतों से जीत कर इतिहास रच दिया। इससे पहले इस सीट से कोई उम्मीदवार इतने भारी मतों से चुनाव नहीं जीता था।

गुड़गांव
वहीं, गुड़गांव लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह ने 3 लाख 86 हजार 256 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कैप्टन अजय सिंह यादव को करारी मात दी। केंद्रीय मंत्री को कुल 881546 वोट मिले। इनका वोट फीसद 60.94 रहा। वहीं लालू यादव के रिश्तेदार और कांग्रेस उम्मीदवार अजय यादव को 495290 वोट मिले, जिनका मत प्रतिशत 34.24 रहा।

गाजियाबाद
यहां पर भी भाजपा उम्मीदवार ने भारी मतों से जीत दर्ज की। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने सपा-बसपा-आरएलडी उम्मीदवार सुरेश बंसल को पांच लाख 1500 वोटों से हराया। वीके सिंह को कुल 944503 वोट मिले। इनका वोट फीसद 61.96 रहा। गठबंधन उम्मीदवार को कुल 443003 वोट मिले। सुरेश बंसल का वोट फीसद 29.06 रहा। वहीं कांग्रेस की डॉली शर्मा को 111944 वोट मिले।

गौतमबुद्ध नगर
दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने तीन लाख 36 हजार 922 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 59.64 प्रतिशत वोट मिले। सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के प्रत्याशी सतवीर नागर को यहां पर 493890 वोट मिले जिनका वोट फीसद 35.46 रहा। इस सीट पर कांग्रेस 3.02 वोट फीसद के साथ तीसरे नंबर पर रही।

अब बात करते हैं देश की राजधानी दिल्ली की। यहां से सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों की बात करें तो पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा पांच लाख 78 हजार 486 वोट और उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से सिंगर और भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस ने 5 लाख 53 हजार 897 वोटों से जीत दर्ज की।

चांदनी चौक
चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजप उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह 2 लाख 28 हजार 145 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 52.94 फीसद वोट मिले। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रत्याशी जय प्रकाश अग्रवाल को चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में 290910 वोट मिले। उनका वोट प्रतिशत 29.67 रहा। यहां पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पंकज गुप्ता 144551 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। आप का वोट प्रतिशत 14.74 रहा।

पूर्वी दिल्ली
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में उतरे गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली की जनता ने सर आंखों पर बैठाया। गंभीर यहां पर अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को तीन लाख 91 हजार 222 वोटों से हराया। भाजपा उम्मीदवार को यहां पर 696156 वोट मिले। 55.35 फीसद वोटों के साथ गंभीर यहां के लोगों की पहली पसंद रहे। कांग्रेस को यहां पर 24.24 फीसद वोट मिला। गौतम गंभीर के खिलाफ आक्रामक रहीं आप उम्मीदवार आतिशी तीसरे नंबर पर रहीं। उन्हें 17.44 फीसद वोट मिले।

नई दिल्ली
नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मीनाक्षी लेखी दो लाख 56 हजार 504 वोट से विजेता घोषित हुईं। उनको 504206 वोट मिले। मीनाक्षी को कुल फीसद 54.77 मत मिले। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन 247702 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 26.91 फीसद वोट मिले। उधर, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार 150342 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

उत्तर-पूर्व दिल्ली
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी बड़ी जीत मिली। उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित को तीन लाख 66 हजार 102 वोटों से हराया। मनोज तिवारी को कुल 787799 वोट मिले। इनका मत प्रतिशत 53.9 रहा। वहीं शीला दीक्षित को 421697 वोट मिले। कांग्रेस का वोट फीसद 28.85 रहा। यहां पर आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर रही। आप प्रत्याशी दिलीप पांडे को 190856 वोट मिले।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली
इस सीट से सूफी गायक हंसराज हंस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुग्गन सिंह को 5 लाख 53 हजार 897 वोटों से हराया। हंस को कुल 848663 वोट मिले। जबकि वोट फीसद 60.49 रहा। यहां पर कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। राजेश लिलोथिया को कुल 236882 वोट मिले।

दक्षिणी दिल्ली
दक्षिणी दिल्ली से भी भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की। पार्टी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा को तीन लाख 67 हजार 43 वोटों से हराया। बिधूड़ी को 56.58 फीसदी वोट मिले। राघव चड्ढा को 319971 वोट मिले। उनका वोट शेयर 26.35 रहा। इस सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार बॉक्सर विजेंदर सिंह की जमानत जब्त हो गई। विजेंदर सिंह को मात्र 164613 वोट मिले।

पश्चिमी दिल्ली
पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रवेश वर्मा ने सबसे ज्यादा पांच लाख 78 हजार 486 वोटों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। प्रवेश वर्मा को 865648 वोट मिले। भाजपा को यहां पर 60.05 फीसद वोट मिले। कांग्रेस के महाबल मिश्रा 287162 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 19.92 फीसद वोट मिले। जबकि 17.47 प्रतिशत वोट शेयर के साथ आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर रही। बलवीर सिंह जाखड़ को कुल 251873 वोट मिले।

(आंकड़े चुनाव आयोग की वेबसाइट से) 

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.