Move to Jagran APP

Defamation Case : मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- झूठ के सहारे चल रही राजनीति

Defamation Case को लेकर मनोज त‍िवारी ने केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्‍होंने कहा क‍ि झूठ के सहारे मुख्यमंत्री और उनके साथी अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 06:02 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 06:02 PM (IST)
Defamation Case : मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- झूठ के सहारे चल रही राजनीति
Defamation Case : मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- झूठ के सहारे चल रही राजनीति

नई दिल्‍ली, जेएनएन। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार झूठ में आकंठ डूबी हुई है। झूठ के सहारे मुख्यमंत्री और उनके साथी अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी आदत के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत से जमानत लेनी पड़ी है।

loksabha election banner

अब इन दोनों को अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। लोकसभा चुनाव में भाजपा पर वोट कटवाने का बेबुनियाद आरोप लगाया था। इस मामले में भाजपा मुख्यमंत्री को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही है। यह सरकार घोटाले में लिप्त है।

केजरीवाल ने भाजपा पर हमला कराने के झूठे आरोप लगाया था। केजरीवाल पर हमला लोकसभा चुनाव में सहानुभूति बटोरने के लिए आप की साजिश थी, लेकिन जनता ने आप को नकार दिया। सिसोदिया ने मेरे खिलाफ मुख्यमंत्री पर हत्या की साजिश रचने का झूठा आरोप लगाया था। इस मामले में आज उन्हें जमानत लेनी पड़ी है।

मुद्दे उठाने से रोकने के लिए आप विपक्ष का आवाज दबाती रही है। मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाकर जेल भेजने का षडयंत्र रचा गया। अब अदालत में सच्चाई सामने आ जाएगी। मुख्यमंत्री को चोर दरवाजे से अदालत में जाना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.