Move to Jagran APP

दिल्ली की समस्याओं पर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा, पूछा पानी की किल्लत दूर करने के लिए क्या क्या?

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री से जनसमस्याओं से जुड़े कई सवाल पूछे।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 11 Jun 2019 02:51 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 02:51 PM (IST)
दिल्ली की समस्याओं पर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा, पूछा पानी की किल्लत दूर करने के लिए क्या क्या?
दिल्ली की समस्याओं पर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा, पूछा पानी की किल्लत दूर करने के लिए क्या क्या?

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री से जनसमस्याओं से जुड़े कई सवाल पूछे। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या गंभीर हो गई है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने समर एक्शन प्लान भी नहीं बनाया है, जिससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री को न तो दिल्ली वालों की चिंता है और न ही उनका कोई विजन है।

loksabha election banner

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि मई में ही समर एक्शन प्लान बन जाना चाहिए था, जिससे कि समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जल बोर्ड के मुखिया हैं। जल बोर्ड घाटे में जा रहा है। वह दिल्ली के विभिन्न इलाके में जाकर लोगों से झूठे वादे कर रहे हैं। हाल में मालवीय नगर में नाराज लोगों को तीन दिन में समस्या हल करने का वादा किया था, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।

प्रेस कांफ्रेंस में मनोज तिवारी ने बताया कि भाजपा पानी की समस्या दूर करने को लेकर सरकार पर दबाव बना रही है। जिला स्तर पर आंदोलन शुरू हो गया है। केजरीवाल ने टैंकर माफिया खत्म करने का एलान किया था, लेकिन आज भी टैंकर माफिया सक्रिय हैं।

भाजपा ने आरोप लगाया कि दिल्ली के कई इलाके में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। प्रदेश में 1125एमजीडी पानी की जरूरत है लेकिन आपूर्ति 895 एमजीडी है। 37 लाख लोगों को जल बोर्ड का पानी नहीं मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा प्लान तैयार की है कि सत्ता में आने के चार वर्षों के अंदर सभी को नल से शुद्ध पानी उपलब्ध हो। अनधिकृत कॉलोनी में रहने वालों को उनके मकान का मालिकाना हक मिलेगा। केंद्र सरकार ने उपराज्यपाल की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। कमेटी ने तीन माह के अंदर रिपोर्ट दे दी है। आठ-नौ महीने में इसका परिणाम सामने आ जाएगा। भाजपा नेता ने कहा कि मेट्रो और बस में महिलाओं के मुफ्त सफर में दिल्ली सरकार के सर्वे में लोग नकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.