नीतीश कुमार को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए हरियाणा के JDU अध्यक्ष कमलबीर
जनता दल यूनाइटेड के हरियाणा अध्यक्ष राव कमलबीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में दक्षिण हरियाणा जिस प्रकार उपेक्षा का शिकार हो रहा है।
गुरुग्राम, जेएनएन। जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United) के हरियाणा अध्यक्ष राव कमलबीर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। राव कमलबीर सिंह का पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व मंत्री किरण चौधरी, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप ¨सह सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर राव कमलबीर सिंह ने कहा कि पार्टी के द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे वे पूरी निष्ठा व क्षमता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में दक्षिण हरियाणा उपेक्षा का शिकार हो रहा है। कमलबीर पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के समधी तथा हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के छोटे भाई हैं।