Move to Jagran APP

जजपा अपने दूसरे स्थापना दिवस पर भिवानी में करेगी 'जन आभार' रैली, सभी बड़े नेता रहेंगे मौजूद

सरदार निशान सिंह ने बताया कि जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर चलते हुए 9 दिसंबर 2018 को जननायक जनता पार्टी का गठन किया गया था। दो साल में पार्टी ने काफी उपलब्धियां हासिल की हैं। बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती के बारे में चर्चा की गई।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 07:43 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 07:43 PM (IST)
जजपा अपने दूसरे स्थापना दिवस पर भिवानी में करेगी 'जन आभार' रैली, सभी बड़े नेता रहेंगे मौजूद
रैली में गठबंधन सरकार का आभार प्रकट किया जाएगा।

गुरुग्राम (आदित्य राज)। जननायक जनता पार्टी (जजपा) आगामी 9 दिसंबर को भिवानी में रैली आयोजित करके अपना दूसरा स्थापना दिवस मनाएगी। जेजेपी “जन आभार” के नाम से रैली आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से एक साल के कार्यकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनका व गठबंधन सरकार का आभार प्रकट किया जाएगा। यह निर्णय जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।

loksabha election banner

बैठक के बारे में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर चलते हुए 9 दिसंबर 2018 को जननायक जनता पार्टी का गठन किया गया था। दो साल में पार्टी ने काफी उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश हित में उपमुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत रोजगार देने का अधिकार, महिलाओं को पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी, बीएसीए वर्ग को पहली बार पंचायत चुनावों में आठ प्रतिशत भागीदारी, ग्रामीण मतदाताओं को “राइट टू रीकॉल” का अधिकार, हिसार अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की मंजूरी व निर्माण कार्य शुरू होने सहित कई जनहित में किए गए कार्यों के लिए रैली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व गठबंधन सरकार का आभार प्रकट किया जाएगा।

बैठक में पदाधिकारियों द्वारा संगठन के विस्तार एवं मजबूती के बारे में चर्चा की गई। इस बारे में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संगठन का अन्य राज्य में विस्तार करने के लिए कई राज्यों में प्रदेशाध्यक्षों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। हरियाणा में संगठन विस्तार के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए जल्द हलका प्रधानों की भी नियुक्तियों की जाएगी।

बता दें कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) बहुत कम समय में ही बड़ी सफलता हासिल की है। विधानसभा चुनाव में पार्टी को दस सीटें मिली थी। पार्टी इस समय भाजपा के साथ सरकार में है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.