Move to Jagran APP

सीलिंग से राहत दिलाने को कांग्रेस ने रखी ये शर्त, आप को बताया सीट कटवा

अजय माकन ने न्याय युद्ध रैली को किया संबोधित। लोकसभा चुनावों में राहुल को पीएम बनाने के लिए मांगे वोट। कांग्रेस ने वोट कटवा के जवाब में आप को बताया सीट कटवा पार्टी।

By Amit SinghEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 12:12 PM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 12:12 PM (IST)
सीलिंग से राहत दिलाने को कांग्रेस ने रखी ये शर्त, आप को बताया सीट कटवा
सीलिंग से राहत दिलाने को कांग्रेस ने रखी ये शर्त, आप को बताया सीट कटवा

नई दिल्ली (जेएनएन)। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि अगर राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो 30 दिन के भीतर दिल्ली में सीलिंग से लोगों को निजात मिल जाएगी। अरविंद केजरीवाल द्वारा वोट कटवा कहे जाने पर उन्होंने आम आदमी पार्टी को सीट कटवा करार दिया।

loksabha election banner

अजय माकन ने कहा कि आप दिल्ली में सीटें जीत भी जाए तो उनका कोई प्रधानमंत्री नहीं बनेगा। वह भी नीतीश कुमार की तरह नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनवाएगी। वहीं, अगर दिल्ली में कांग्रेस जीतती है तो राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की पूरी संभावना हो जाएगी। वह कांग्रेस द्वारा उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय खेत्र के घोंडा में आयोजित न्याय युद्ध कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मालूम हो कि कांग्रेस दिल्ली में सीलिंग के खिलाफ जगह-जगह न्याय युद्ध नाम से जनसभा आयोजित कर रही है। माकन ने कहा कि पिछले चार साल से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अगर कोई लड़ रहा है तो वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में आप सीट कटवा पार्टी को वोट न दें। उन्होंने राजधानी में गैर कानूनी सीलिंग के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज करने की मांग की।

पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली और हारुन यूसूफ ने कहा कि दिल्ली के लोगों को घरेलू उद्योग तक के मामले में राहत न मिलना दोनों दलों की जन विरोधी नीति का पर्दाफाश करती है। अभियान समिति के संयोजक मुकेश शर्मा ने घोषणा की कि सीलिंग से जब तक दिल्ली के लोगों को राहत नहीं मिल जाती तब तक कांग्रेस ‘न्याय युद्ध’ को जारी रखेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक भीष्म शर्मा ने की। पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ, पूर्व विधायक मतीन अहमद, हसन अहमद, विपिन शर्मा, वीर सिंह धिंगान व चतर सिंह ने भी जनता को संबोधित किया। इस मौके पर राजीव शर्मा, विनोद राणा, वेद प्रकाश बेदी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.