Move to Jagran APP

गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह की जीत, 5 लाख से अधिक वोटों से जीते

मतगणना बृहस्पतिवार की सुबह से चल रही है। चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी वीके सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 08:02 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 08:38 AM (IST)
गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह की जीत, 5 लाख से अधिक वोटों से जीते
गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह की जीत, 5 लाख से अधिक वोटों से जीते

गाजियाबाद, जेएनएन। भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह ने लोकसभा चुनाव की जंग 501500 मतों से जीतते हुए विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को जोरदार पटखनी दी। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर खिले कमल के खाते में 944503 मत आए, जबकि दूसरे नंबर पर सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी सुरेश बंसल 443003 मत हासिल कर सके। चुनाव नतीजे में कांग्रेस चारों खाने चित दिखी। कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को मिले 111944 मतों के साथ पार्टी गत चुनावों का अपना प्रदर्शन भी नहीं दोहरा सकी।

loksabha election banner

सुबह पांच मिनट की देरी से शुरू हुई मतगणना से पहले डीएम रितु माहेश्वरी समेत अन्य तमाम अफसरों ने ईवीएम की जांच की। इसके बाद शुरू हुई मतगणना के बाद सुबह तकरीबन नौ बजे आए पहले रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाती दिखी। पहले राउंड में भाजपा के जनरल वीके ¨सह ने 26020 मत हासिल कर 12603 मतों से बढ़त बनाई। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी सुरेश बंसल को 13417 व कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को शुरुआत में 4482 मत प्राप्त हुए।

पहले चक्र से शुरू हुई भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह की यह बढ़त लगातार बढ़ती ही गई। दूसरे चक्र में भाजपा और सपा के बीच यह फासला बढ़कर 30228 हो गया। तीसरे चक्र में भाजपा की यह बढ़त 43462 पहुंच गई, जबकि चौथे में यह बढ़त 52844 व पांचवें चक्र में 68479 हो गई। छठे चक्र में 78599, सातवें चक्र में 85437, आठवें चक्र में 97035 मतों की बढ़त के साथ पहले पायदान पर पहुंची भाजपा ने नौवें चक्र में ही प्रतिद्वंद्वियों को 117532 मतों से पछाड़ दिया। दसवें चक्र में यह बढ़त 131119 हो गई, जबकि ग्यारहवें 146797, बारहवें में 157813, 13वें में 165080, 14वें 172910, 15वें 188359 की बढ़त के साथ भाजपा ने पहले नंबर पर कब्जा बरकरार रखा।

16वें चक्र में प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से यह फासला बढ़कर 202190 हो गया।भाजपा की बढ़त का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। 17वें चक्र में 224841, 18वें में 244140, 19वें 262751, 20वें में 273234, 21वें में 281261 मतों की बढ़त बनाते हुए भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह 22वें चक्र में 300531 मतों का अजेय आंकड़ा छू गए। बढ़त का यह आंकड़ा 23वें चक्र में 311883, 24वें चक्र में 332560 और 25वें चक्र में 337703 पहुंच गया।

जनरल वीके सिंह को जीत की ओर बढ़ते देख जहां भाजपा समर्थकों में जश्न का दौर शुरू हो गया, वहीं सपा-बसपा और कांग्रेस के खेमे में सन्नाटा पसर गया। मतगणना आगे बढ़ी तो 26वें चक्र में 350797, 27वें चक्र में 365464, 28वें चक्र में 383164, 29वें चक्र में 389974, 30वें चक्र में 398363 मतों के साथ फासला बढ़ते-बढ़ते 31वें चक्र में 413393 पहुंच गया। 32वां चक्र आते-आते प्रतिद्वंद्वियों की आस भी टूटती दिखी।

इस चक्र में जीत का अंतर 430177, जबकि 33वें चक्र में 444609, 34वें चक्र में 464657 व 35वें चक्र में यह फासला बढ़कर 482515 हो गया। इसके बाद अंतिम चक्र में फाइनल रूप से जनरल वीके सिंह को 944503 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश बंसल को 501500 मतों से शिकस्त दी। ।

 दिल्ली- NCR की ताजी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.