यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह की हालत में सुधार, गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा इलाज
फिलहाल मेदांता अस्पताल की तरफ से मंगलवार सुबह मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
नई दिल्ली/गुरुग्राम, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता सिटी अस्पताल में चल इलाज रहा है। उन्हें अस्पताल में आईसीयू में रखा गया, जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने मुलायम को हाई शुगर की समस्या बताई थी। फिलहाल, मेदांता अस्पताल की तरफ से मंगलवार सुबह मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। यहां पर बता दें कि तबीयत खराब होने पर मुलायम सिंह यादव सोमवार रात सवा आठ बजे अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उन्हें बुखार व शुगर बढ़े होने शिकायत थी। बुखार और शुगर बढ़ने के कारण उनकी तबीयत खराब चल रही है। उनका इलाज वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की देख-रेख में किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले रविवार रात को भी मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब हाे गई थी। तब उन्हें लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने पर कुछ घंटे बाद उन्हें देर रात डिस्चार्ज कर दिया गया था। सीएम योगी ने भी घर जाकर उनसे मुलाकात की थी, लेकिन सोमवार की शाम करीब आठ बजे उनकी एक बार फिर तबीयत खराब हो गई। उन्होंने मुलायम सिंह को कुंभ की पुस्तक और पुष्प भेंट कर जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को सोमवार रात करीब सवा आठ बजे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसके बाद से वे अस्पताल के आइसीयू में दाखिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को लखनऊ से हवाई जहाज से दिल्ली एयरपोर्ट ले जाया गया। वहां से निजी गाड़ी में उन्हें मेदांता पहुंचाया गया।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप