Move to Jagran APP

दिल्ली में मच्छर से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाएंगे डॉ. हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अगले सप्ताह मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए दिल्ली में तीन दिवसीय जागरुकता अभियान चलाएंगे।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 01:39 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 01:39 PM (IST)
दिल्ली में मच्छर से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाएंगे डॉ. हर्षवर्धन
दिल्ली में मच्छर से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाएंगे डॉ. हर्षवर्धन

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन अगले सप्ताह मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए दिल्ली में तीन दिवसीय जागरुकता अभियान चलाएंगे। इस दौरान वे लोगों के घरों में जाएंगे और उनसे मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की जानकारी देंगे। लोगों को बताया जाएगा कि उनके घर में मच्छर का लार्वा नहीं रहना चाहिए।

loksabha election banner

दिल्ली सरकार मच्छर से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए पहले से ही इस तरह का अभियान चला रही है। स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां जैसे- डेंगू, चिकुनगिनिया और मलेरिया से बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि दिल्ली समेत उत्तर भारत में मानसून जल्द ही प्रवेश करने वाला है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन, एम्स, राम मनोहर लोहिया समेत कई अस्पतालों के अधीक्षकों के साथ बैठक की। इस बैठक में NDMC के अधिकारी भी शामिल रहे।

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने चिकनगुनिया, डेंगू और मलेरिया के रोकथाम को लेकर चर्चा की गई और इन बीमारियों से बचाव के लिए जरुरी दिशा-निर्देश दिए गए।

दिल्ली-NCR की ताजा व महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.