Move to Jagran APP

रेहड़ी-पटरीवालों के बहाने BJP ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा सत्‍ता में आते ही बनेगा कानून

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्ता में आने के तीन माह के अंदर कानून बनाने का वादा किया था। 58 माह बाद भी नियम नहीं बनाए गए हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 03:28 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 03:42 PM (IST)
रेहड़ी-पटरीवालों के बहाने BJP ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा सत्‍ता में आते ही बनेगा कानून
रेहड़ी-पटरीवालों के बहाने BJP ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा सत्‍ता में आते ही बनेगा कानून

नई दिल्‍ली, जागरण संवाददाता। मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि रेहड़ी-पटरी वालों के कारण ही आप सत्ता में आई। आज आप सरकार रेहड़ी-पटरी वालों की समस्या सुनने को तैयार नहीं है। समस्या हल करने के बजाय इन्हें गुमराह किया जा रहा है।

loksabha election banner

रेहड़ी-पटरी वालों के लिए बने नियम

इनकी मांग है कि दिल्ली सरकार रेहड़ी-पटरी वालों के लिए नियम बनाए। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्ता में आने के तीन माह के अंदर कानून बनाने का वादा किया था। 58 माह बाद भी नियम नहीं बनाए गए हैं। इसका खामियाजा रेहड़ी-पटरी को भुगतना पड़ रहा है। इन्हें परेशान किया जा रहा है, अपमानित किया जाता है।

संसद में उठेगा मुद्दा

सम्मान से रोजी-रोटी कमा सकें इसके लिए नियम-कानून बनाना जरूरी है। भाजपा इनके साथ खड़ी है। सत्ता में आने के बाद नियम बनाए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि रेहड़ी-पटरी वालों को उचित स्थान दिए बगैर इन्हें नहीं हटाया जाए। भाजपा इसका समर्थन करती है। संसद में रेहड़ी-पटरी वालों की समस्या उठाया जाएगा।

बता दें कि आम आदमी पार्टी लगातार एक से बढ़कर एक चुनावी घोषणा कर भारतीय जनता पार्टी को चुनावी लड़ाई में बढ़त लेने नहीं दे रही है। ऐसे में भाजपा हर मौके का पूरा इस्‍तेमाल करते हुए पार्टी को चुनाव से पहले तैयार करना चाह रही है। इसलिए भाजपा लगतार जनता से जुड़े मुद्दे उठा रही है। 

इससे पहले दिल्‍ली में पाीन की क्‍वालिटी पर भाजपा और आप आमने सामने थे। केंद्रीय मंत्री रामविलास पाासवान ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा था। उन्‍होंने कहा था कि दिल्‍ली में पानी पीने योग्‍य नहीं है। यहां का पानी दूषित है। इस पर केजरीवाल ने उनके बयान को राजनीति से प्रेरित बताया था। इसके बाद भाजपा के कई नेता लगतार आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और धरना देते आ रहे हैं। 

दिल्‍ली- एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.