Move to Jagran APP

North MCD: महापौर ने AAP पार्षदों का निलंबन लिया वापस, हंगामा करने पर हुए थे सस्पेंड

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की बैठक में हंगामा करने पर 15 दिन के लिए निलंबित किए गए आम आदमी पार्टी के पार्षदों का निलंबन महापौर अवतार सिंह ने वापस ले लिया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 03:46 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 04:23 PM (IST)
North MCD: महापौर ने AAP पार्षदों का निलंबन लिया वापस, हंगामा करने पर हुए थे सस्पेंड
North MCD: महापौर ने AAP पार्षदों का निलंबन लिया वापस, हंगामा करने पर हुए थे सस्पेंड

नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की बैठक में हंगामा करने पर 15 दिन के लिए निलंबित किए गए आम आदमी पार्टी के पार्षदों का निलंबन महापौर अवतार सिंह ने वापस ले लिया है। इससे पहले आप से सभी पार्षदों ने सोमवार को सदन के बाहर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान आप पार्षदों ने नारेबाजी भी की।

prime article banner

दरअसल, दिल्ली में डेंगू कम होने का श्रेय लेने की होड़ में पिछले सप्ताह भाजपा और आप के पार्षद भिड़ गए थे। इस दौरान सदन में जोरदार हंगामा हुआ था। हंगामा करने करने वाले आप के सभी पार्षदों को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।

डेंगू पर चर्चा से भागने का आरोप 

हंगामा कर रहे आप सदस्यों को मार्शलों द्वारा सदन से बाहर निकाला गया था। आप पार्षदों के हंगामें के बाद भाजपा ने निंदा प्रस्ताव पारित किया था। वहीं, महापौर अवतार सिंह ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि आप पार्षद डेंगू पर चर्चा से भाग रहे हैं।

आप और भाजपा पार्षदों ने किया था ये दावा

सदन में आम आदमी पार्टी के पार्षदों का कहना था कि उनकी सरकार की वजह से दिल्ली में पिछले तीन साल में डेंगू के मामले कम हुए हैं। सरकार ने डेंगू से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया। वहीं भाजपा के पार्षदों का कहना था कि नगर निगम की वजह से दिल्ली में डेंगू के मरीज कम हुए हैं। भाजपा का दावा है कि निगम ने डेंगू से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव और जागरुकता अभियान समेत कई उपाय किए हैं जिसकी वजह से डेंगू के मामले कम हुए हैं।

उधर, कांग्रेस का पार्षदों का कहना है कि सत्ताधारी आप और निगम पर काबिज भाजपा डेंगू के मामले कम होने का श्रेय ले रहे हैं। दिल्ली में मच्छरजनित बीमारियों से हुई मौतों की भी जिम्मेदारी इन दोनों पार्टियों को लेने चाहिए। इस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ था।

 दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.