Move to Jagran APP

CAA Delhi Protest: शाहीन बाग और जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन

CAA Delhi Protest नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 01:59 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 03:15 PM (IST)
CAA Delhi Protest: शाहीन बाग और जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन
CAA Delhi Protest: शाहीन बाग और जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। CAA Delhi Protest: नागरिकता संशोधन कानून, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन हो रहा है। इस मौक पर बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, डीएनडी पर लंबा जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कालिंदी कुंज मार्ग बंद रहने से यह भीषण जाम लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक, डीएनडी पर तीन किलोमीटर से भी लंबा जाम लगा हुआ है। 

loksabha election banner
  • दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में 20वें दिन भी प्रदर्शन जारी है। यहां पर पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।
  • मंडी हाउस से जंतर मंतर तक चल रहे मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं और उसका नेतृत्व अल्का लांबा समेत स्थानीय नेता कर रहे हैं।
  • विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दरियगंज चौक व जगत सिनेमा पर बैरिकेडिंग की हुई है। 
  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर भी प्रदर्शन हो रही है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.