Move to Jagran APP

CAA Delhi Protest News: दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर लोगों का जमावड़ा, हिरासत में लिए लोगों को छोड़ने की मांग

CAA Delhi Protest News दिल्‍ली पुलिस मुख्‍यालय पर शुक्रवार देर रात को प्रदर्शनकारियों ने धरना शुरू किया। वे हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ने की मांग कर रहे हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 07:27 AM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 07:09 AM (IST)
CAA Delhi Protest News:  दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर लोगों का जमावड़ा, हिरासत में लिए लोगों को छोड़ने की मांग
CAA Delhi Protest News: दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर लोगों का जमावड़ा, हिरासत में लिए लोगों को छोड़ने की मांग

नई दिल्ली, एजेंसी। CAA Delhi Protest News : नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में जिलाधिकारी ने शनिवार सुबह 10 बजे तक जिले में इंटरनेट बंद रखने का एलान किया है। सुबह 10 बजे हालात को देखते हुए तय होगा कि इसे बढ़ाया जाए या नहीं?

loksabha election banner

CAA Delhi Protest: 

  • नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने देर शाम दरियागंज क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।
  • दिल्‍ली गेट स्थित लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर सिंह ने कहा, 36 घायल प्रदर्शनकारी इलाज के लिए आए हैं। एक प्रदर्शनकारी का पैर घायल हो गया है, उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। 
  • भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जब तक यह काला कानून वापस नहीं लिया जाता है, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। दोपहर से विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण चल रहा था। दिन में ही प्रशासन के लोग मस्जिद में आए और लाठीचार्ज कर दिया। चंद्रशेखर इस समय जामा मस्जिद में मौजूद हैं। 
  • दिल्‍ली पुलिस मुख्‍यालय पर शुक्रवार देर रात को प्रदर्शनकारियों ने धरना शुरू किया। वे हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ने की मांग कर रहे हैं।   
  • नोएडा में सभी पुलिस वालों की छुट्टी रद कर दी गई है।
  • इंडिया गेट पर चल रहे प्रदर्शन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी पहुंच गई हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि नागरिकता कानून लागू होने से गरीब लोग प्रभावित होंगे। दिहाड़ी मजदूर क्या करेंगे। लोगों को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना चाहिए।
  • दिल्ली के दरियागंज इलाके में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। मामला बिगड़ता देखकर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
  • वहीं, दिल्ली गेट गेट पर प्रदर्शनकारियों ने कार में आग लगा दी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। इसी के साथ एक दर्जन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने की खबर है। बताया जा रहा है कि भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करने की कड़ी में लाठीचार्ज करने के साथ वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। 
  • दिल्ली के जामियानगर, शाहीन बाग, जामा मस्जिद में प्रदर्शन जारी है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस को फूल पेश किए। उधर, कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में भी लोग मार्च निकाल रहे हैं। 
  • वहीं, नियम तोड़ने पर दिल्ली  पुलिस ने भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर को पकड़ने के कोशिश की तो उनके समर्थक उन्हें जामा मस्जिद के अंदर लेकर चले गए। 
  • दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने 15 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं।  जाफराबाद, मौजपुर, बदरपुर, चावड़ी बाजार, लाल क़िला और जामा मस्जिद समेत 15 मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री बैन है। वहीं, जोहरी एन्कलेव, शिव विहार, दिल्ली गेट और दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है। यहां पर मेट्रो नहीं रुक रही है। इसके अलावा राजीव चौक, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है।
  • दिल्ली के सीमापुरी में प्रदर्शन के दौरान पथराव में एडिशनल डीसीपी शाहदरा रोहित राजवीर के सिर में चोट लग गई है। पथराव में कई पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें आयी हैं।
  • पूर्वी दिल्ली में एक पुलिस अधिकारी के अनुसार 30 हज़ार लोग सड़क पर मौजूद हैं। बॉर्डर पर आज चेकिंग  नहीं हुई है, उसी के कारण उत्तर प्रदेश के लोग  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए आ रहे हैं।
  • डीएमआरसी के मुताबिक 285 स्‍टेशनों में से वायलेट लाइन में चावड़ी बाजार, लाल किला, जामा मस्‍जिद और दिल्‍ली गेट, पिंक लाइन में जाफराबाद और मौजपुर-बदरपुर, मजेंडा लाइन पर जामिया मिल्‍लिया मेट्रो स्‍टेशन को सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया है। बाकी मेट्रो स्‍टेशन पर ट्रैफिक सामान्य है।
  • जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी पुलिस को फूल दे रहे हैं। हालांकि स्‍थिति तनावपूर्ण है।
  • इस बीच दिल्ली से सटे यूपी के हापुड़ जिले में बेकाबू प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। हालात पर तेजी से काबू पाने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
  • बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने हापुड़ में गाड़ियों में तोड़फोड़ की, इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बताया जा रहा है कि हापुड़ में इंटरनेट सेवा बंद कराई जा रही है। ऐसे में कभी भी इंटरनेट सेवा बंद हो सकती है।
  • पूर्वी दिल्ली के न्यू जाफराबाद स्थित मस्जिद अक्सा के इमाम मौलाना तौकीर ने जुमे की नमाज़ में शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध करें, लेकिन कानून को हाथ में न लें।  
  • वहीं, संभावित प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने चावड़ी बाजार, लाल क़िला और जामा मस्जिद के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
  • दिल्ली के सीलमपुर इलाके में पुलिस सुबह से फ्लैग मार्च कर रही है। अतिरिक्त डीसीपी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, आरपी मीणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। यहां पर कई इलाकों धारा 144 भी लागू है और इंटरनेट सेवा भी प्रभावित है।
  • दिल्ली पुलिस पीआरओ एमएस रंधावा के मुताबिक, सिटी जामा मस्जिद में धारा 144 लागू नहीं है। यहां लोग पुलिस का सहयोग कर रहे हैं और शांति चाहते हैं। दिल्ली पुलिस भी शांति के लिए काम कर रही है। इस बीच दिल्ली में जामा मस्जिद के पास स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस पीआरओ, एमएस रंधावा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गुलाब भेंट किए हैं।
  • दिल्ली महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह के आवास के आसपास प्रदर्शन की कोशिश की। इस पर पुलिस ने दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष (Delhi Mahila Congress President Sharmistha Mukherjee) के साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
  • वहीं, दक्षिण दिल्ली में जामिया के बाहर और शाहीन बाग में शुक्रवार सुबह से ही प्रदर्शन जारी है। शाहीन बाग में लगातार छठे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने रोड पर ही टेंट लगा दिया है।
  • बताया जा रहा है कि दोपहर 1:30 बजे जुमे की नमाज अदा करने के बाद विरोध प्रदर्शन होगा। हालात के मद्देनजर पुलिस बल भी यहां पर तैनात है। दरअसल, पिछले कई दिनों से यहां पर पुलिस बल की 24 घंटे तैनाती रहती है। वहीं, दिल्ली महिला कांग्रेस का कार्यकर्ता भी प्रदर्शन कर रही हैं।
  •  दिल्ली में शास्त्री भवन के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस की टीम ने यहां पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं. शास्त्री भवन में स्थित केंद्रीय HRD मिनिस्ट्री के दफ़्तर के बाहर  आज विरोध प्रदर्शन की सूचना पर ऐसा किया गया है।  
  • इससे पहले सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के साथ शुक्रवार सुबह जामिया मिल्लिया इस्मालिया विश्वविद्यालय, शाहीन बाग और जसोला विहार मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे, लेकिन 9 बजे के बाद दोबारा खोल दिए गए।
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के 14 में से 12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
  • दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर को जामा मस्जिद से जंतर मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं दी है। वहीं, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देजर पुलिस बल तैनात कर दिया है। 
  • जाफराबाद में सभी दुकानें शुक्रवार सुबह से बंद हैं। पुलिस के जवान सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिन इलाकों में मंगलवार को हिंसा हुई थी, वहां पर धारा- 144 लागू है और खासकर वोडाफोन की इंटरनेट सेवा काम नहीं कर रही है।  
  • दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और हापुड़ में भी बृहस्पतिवार रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
  • बृहस्पतिवार को दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की सघन जांच चल रही थी। इसका सबसे ज्यादा असर यातायात पर पड़ा। सबसे बुरा हाल दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर था, जहां वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।
  • बड़ी संख्या में यात्री और विमान के क्रू मेंबर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच पाए। इस कारण कई एयरलाइंस ने अपनी 25 उड़ानें रद कर दीं और 25 से ज्यादा उड़ानें दो घंटे की देरी से रवाना हुईं।
  • रद उड़ानों के लिए विमान यात्रियों को पूरी किराया राशि वापस की गई। 20 मेट्रो स्टेशन बंद होने से ऑफिस व अन्य कामकाज के लिए जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी।
  • दिल्ली में शुक्रवार को भी कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। ऐसा  संभावित बवाल के मद्देनजर किया गया है। 
  • दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। लोगों से भी सावधानी बरतने की भी अपील की गई है। दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा है कि अगर कोई अफवाह फैलाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
  • बृहस्पतिवार को प्रदर्शन की निगरानी के लिए ड्रोन की भी व्यवस्था की गई थी। दोपहर में सुरक्षाबलों द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। यह शुक्रवार को अपनाया जा सकता है।
  • प्रदर्शन के लिए बृहस्पतिवार सुबह से जुटे प्रदर्शनकारियों की सेवा के लिए कई सामाजिक संस्थाएं भी आगे आईं, जिन्होंने पानी, बिस्कुट व चाय बांटी। इसमें शीशगंज गुरुद्वारे से भी कुछ लोग शाम को चाय लेकर पहुंचे थे।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की वेबसाइट हुई हैक

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आधिकारिक वेबसाइट बृहस्पतिवार रात हैक हो गई। वेबसाइट हैक कर लिखा गया कि जामिया छात्रों के समर्थन में डार्क नाइट ने इसे हैक किया है। मामले में विश्वविद्यालय के पीआरओ अहमद अजीम ने कहा कि जामिया संस्थान की वेबसाइट को थर्ड पार्टी आइएनएस देखती है। उनका सर्वर हैक हुआ है। इसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा। बीते दिनों जामिया के छात्रों ने प्रदर्शन किया था। रविवार को कथित तौर पर पुलिस पर विश्वविद्यालय में घुसने, छात्रों के साथ मारपीट का आरोप लगा था। तब से छात्र इसका विरोध कर रहे हैं।

CAB Delhi Protest: 'CAA से भारतीय मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं' जामा मस्जिद के शाही इमाम ने दिया बड़ा बयान

Delhi Metro: दिल्ली में आज सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा पूरी तरह बहाल, लाखों लोगों को मिली राहत 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.