Move to Jagran APP

इंडिया गेट पर मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं संग मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। दिल्ली प्रदेश भाजपा की ओर से कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 08:34 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 08:34 AM (IST)
इंडिया गेट पर मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं संग मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
इंडिया गेट पर मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं संग मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

नई दिल्‍ली, एएनआइ। दिल्‍ली भाजपा के अध्‍यक्ष मनोज तिवारी संग कई कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन का जश्‍न इंडिया गेट पर मनाया। इस दौरान सबने पीएम मोदी को जन्‍मदिन की बधाई देते हुए उनके और लंबे जीवन की कामना की। सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मनोज तिवारी ने भी पीएम को शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ता यहां केक लेकर आए थे।

loksabha election banner

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69वां जन्‍मदिन गजरात में मनाएंगे। वह आज नमामि देवी नर्मदे महोत्सव के तहत सरदार सरोवर बांध पर मां नर्मदा की महाआरती करेंगे। इससे साथ ही वह अपनी मां हीराबा से आशीर्वाद भी लेंगे।

इंडिया गेट पर आज से नमो प्रदर्शनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। दिल्ली प्रदेश भाजपा की ओर से कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सभी 14 संगठनात्मक जिलों व 280 मंडलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और निगम पार्षद हिस्सा लेंगे। इंडिया गेट पर मंगलवार से नमो प्रदर्शनी लगेगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया जाएगा।

23 सितंबर तक चलेगी प्रदर्शनी

23 सितंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में आम जनता को मोदी के बचपन से लेकर अब तक के जीवन और गुजरात से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक सफर की जानकारी मिलेगी।

एकता और अखंडता के लिए खत्‍म हुआ अनुच्‍छेद 370

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की एकता व अखंडता के लिए जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए खत्म किया है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता उनके जन्मदिन 17 सितंबर को शक्ति दिवस के रूप में मनाएगी। पूरी दिल्ली में यज्ञ व हवन किए जाएंगे।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.