Move to Jagran APP

Rafale Issue: राहुल गांधी के बाद अब अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी BJP ने खोला मोर्चा

राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 01:21 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 01:21 PM (IST)
Rafale Issue: राहुल गांधी के बाद अब अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी BJP ने खोला मोर्चा
Rafale Issue: राहुल गांधी के बाद अब अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी BJP ने खोला मोर्चा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता/एएनआइ। राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने शनिवार को AAP मुख्यालय के बाहर तथा पश्चिमी व दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों में स्थित 20 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली प्रदेश भाजपा महामंत्री राजेश भाटिया ने कहा कि राफेल सौदे को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, जिसके लिए उन्हें दिल्ली व देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

loksabha election banner

राफेल पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को क्लीन चिट मिलने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में विज्ञान भवन के सामने एकत्रित होकर कांग्रेस व राहुल गांधी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए कार्यकता कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने लगे लेकिन पुलिस द्वारा बीच रास्ते में ही रोके जाने पर उन्होंने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपमान से देशवासी आहत हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया है। साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को विवादित टिप्पणी न करने की नसीहत भी दी है। अदालत के फैसले से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी की छवि को धूमिल करने का षड़यंत्र रच रही थी। इसके लिए कांग्रेस व राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लगातार प्रधानमंत्री का अपमान करती रही है।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयानों से उन्हीं की पार्टी की मर्यादा घटी है। नकारात्मक विचारों के कारण ही कांग्रेस आज अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। वहीं, प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने कहा कि मोदी जोड़ने की राजनीति करते हैं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा तोड़ने की राजनीति की है। वह समाज को बांटने की नकारात्मक राजनीति कर रही है। प्रदर्शन में पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री आरपी सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री रवींद्र गुप्ता सहित प्रदेश के पदाधिकारी, जिला और मंडलों के पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.