Move to Jagran APP

Baroda Haryana By Election 2020: बरोदा के लोगों को विकास का झूठा आश्वासन दे रहे हैं भूपेंद्र हुड्डा: धनखड़

Baroda Haryana By Election 2020 धनखड़ ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता केवल वाणी सेवा कर सकते हैं जबकि भाजपा जनसेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरे देश का होता है और हमें खिलाडिय़ों का सम्मान करना चाहिए।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:10 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 07:10 PM (IST)
Baroda Haryana By Election 2020: बरोदा के लोगों को विकास का झूठा आश्वासन दे रहे हैं भूपेंद्र हुड्डा: धनखड़
हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ःजागरण

गोहाना (सोनीपत), जागरण संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में 2024 तक भाजपा की ही सरकार रहेगा। बरोदा हलका के लोगों को विकास के लिए अगले चुनाव तक चार साल इंतजार नहीं करना होगा बल्कि उपचुनाव खत्म होते ही 2020 से ही विकास के काम करवाए जाएंगे। बरोदा के लोगों के पास अच्छा मौका आया है और अपने क्षेत्र में विकास को तेज गति देने के लिए सरकार के साथ आएं। धनखड़ बरोदा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त के समर्थन में गांव मदीना में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बरोदा के लोगों को विकास का झूठा आश्वासन दे रहे हैं। 2024 तक हमारी (भाजपा की) सरकार है तो हुड्डा कहां से विकास करवाएंगे। धनखड़ ने कहा कि देश और प्रदेश में आज कांग्रेस बहुत बोदी (कमजोर) हो चुकी है और हुड्डा के तो हालत तो उससे भी बोदे हैं। कांग्रेस की लिस्ट से तो पूर्व सीएम हुड्डा का आगे के लिए नाम कट चुका है।

धनखड़ ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता केवल वाणी सेवा कर सकते हैं जबकि भाजपा जनसेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरे देश का होता है और हमें खिलाडिय़ों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त हरियाणा का गौरव हैं, हलके की जनता उन्हें विधानसभा भेज कर अपना भी गौरव बढ़ाएं। धनखड़ में कृषि कानूनों को लेकर विपक्षी दल किसानों की आड़ में राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश की मंडियां और फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बरकरार रहेगा।

बरोदा की जनता 2019 जैसे भूल नहीं करेगी: अभिमन्यु

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि बरोदा की जनता उपचुनाव में 2019 के विधानसभा चुनाव जैसी भूल नहीं करेगी। बरोदा के लोगों को यह समझ आ चुकी है यहां का विकास भाजपा सरकार ही करवा सकती है। इस प्रमाण हलके के लोग छह माह में देख चुके हैं। भाजपा का विधायक बनने के बाद बरोदा का विकास तेजी से होगा। उन्होंने यह बात बरोदा रोड स्थित भाजपा के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। कैप्टन ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश पर कर्ज बढ़ाने के मुद्दे पर विधानसभा में खुशी बहस की चुनौती दी और अपने आंकड़ों को दुरुस्त करने की सलाह दी।

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि छह साल से बरोदा हलका में भाजपा का विधायक न होने के बावजूद यहां विकास करवाया गया। श्रीकृष्ण हुड्डा के स्वर्गवास के बाद छह माह से बरोदा में कोई विधायक नहीं थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश का मुखिया होने के नाते इस हलके को अपना हलका मानकर विकास करवाया। अगर उपचुनाव में योगेश्वर दत्त भाजपा के विधायक बने तो बरोदा के विकास को तेजी से गति मिलेगी। पूर्व सीएम हुड्डा ने बरोदा हलकी अनदेखी की और दीये तले अंधेरा की कहावत को चरितार्थ किया। उन्होंने कहा कि योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी देना और समान विकास कराना सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

दूसरी तरफ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और इनसो के राष्ट्रीय दिग्विजय चौटाला ने मंच सांझा किया और पूर्व सीएम हुड्डा पर निशाने साधे। बराला ने कहा कि हुड्डा बरोदा के लोगों को थाम मेरे मैं थारा का नारा लेकर ढोंग करते हैं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जजपा के कार्यकर्ता उपचुनाव में मेहनत करें और योगेश्वर को जीत दिलवाएं। इस मौके पर जजपा के नेता डा. केसी बांगड़, भूपेंद्र मलिक मौजूद रहे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.