Move to Jagran APP

बरोदा उपचुनाव सत्ता की चाबी गलत लोगों के हाथों में है : चौटाला

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी सरकार की उपलब्धि गिनवाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में फसलों के भाव में 2 से 3 गुना की बढ़ोतरी की गई थी। धान के भाव 4 से 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गए थे।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 07:18 PM (IST)
बरोदा उपचुनाव सत्ता की चाबी गलत लोगों के हाथों में है : चौटाला
गांव खानपुर खुर्द में ग्रामीणों को संबोधित करते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

जागरण संवाददाता, गोहाना। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले बातों-बातों में लोगों को ठगते हैं लेकिन प्रदेश में विकास के लिए क्या किया यह नहीं बताएंगे। भाजपा के पास के पास गिनवाने के लिए एक काम नहीं है बल्कि भ्रम फैला कर लोगों से वोट मांगते हैं। हुड्डा बरोदा हलका के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल के समर्थन में गांव खानपुर खुर्द में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। हुड्डा ने अपने कार्यकाल के काम गिनवा कर भाजपा से हिसाब भी मांगा।

loksabha election banner

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी सरकार की उपलब्धि गिनवाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में फसलों के भाव में 2 से 3 गुना की बढ़ोतरी की गई थी। धान के भाव 4 से 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गए थे। हरियाणा के किसानों का 22 सौ करोड़ कर्ज, 850 करोड़ रुपये ब्याज और 16 सौ करोड़ रुपये के बिजली बिल माफ किए गए। प्रदेश में बिजली के कारखाने लगे, मेडिकल कालेज, कई आइएमटी व विश्वविद्यालय बने। हुड्डा बोले जब उन्होंने सत्ता छोड़ी तब प्रदेश पर 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था लेकिन उसके बाद प्रदेश में एक भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगा और कर्ज बढ़कर 2 लाख 30 हजार करोड़ हो गया।

भाजपा सरकार कर्ज लेकर उसे कहां खर्च कर रही है किसी को पता नहीं है। लोगों को किसी प्रकार की राहत नहीं दी जा रही है। किसानों को बर्बादी की कगार पर लाख कर खड़ा कर दिया गया है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में छह साल में प्रदेश में क्या किया बताने के लिए कुछ नहीं है। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग देश और प्रदेश को लूटने में लगे हैं। कोरोना काल में लोगों द्वारा सहायता के लिए दिए गए चंदे को भी सरकार ने डकार लिया। आज प्रदेश का किसान ही नहीं बल्कि सभी वर्ग परेशान हैं। चौटाला ने यह बात बरोदा उपचुनाव में इनेलो प्रत्याशी जोगेंद्र मलिक के समर्थन में गांव सिकंदरपुर माजरा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि आज सत्ता की चाबी गलत लोगों के हाथों में है। आज प्रदेश का किसान, व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर वर्ग परेशान है। चौटाला ने कहा कि बरोदा का उपचुनाव प्रदेश की राजनीति के लिए बहुत अहम है। विधायक सरकार का साथ छोड़कर जा रहे हैं। उपचुनाव में अगर इनेलो के पक्ष में परिणाम आया तब सत्ता में बैठे विधायकों में भगदड़ मच जाएगी और मध्यावधि चुनाव होंगे।

चौटाला ने दावा किया अगर मध्यावधि चुनाव हुए तो इनेलो की सरकार बनेगी। इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश के लोगों को जनसुविधाएं मिलेंगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। चौटाला ने शनिवार को अपने दौरे की शुरूआत ब्राह्मण बाहुल्य गांव सिकंदरपुर माजरा से की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का आशीर्वाद देने से सब काम अच्छे होते हैं। दूसरी तरफ इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला और महिला प्रकोष्ठ की महासचिव सुनैना चौटाला ने भी कई गांवों का दौरा करके इनेलो प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.